खलिहान में आग लगने से हाजरों की धान जलकर खाक,किसान ने सरकार से मुवाजे की मांग
कुमार विक्रम
मसलिया (दुमका)
मसलिया प्रखण्ड क्षेत्र के मसानजोड़ गाँव के निवासी वनेश्वर सोरेन के खलिहान में शुक्रवार को आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते पूरा खलिहान जल कर राख हो गया। गांव वालों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया तब तक हाजरों का धन जल कर राख हो गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है शुक्रवार को रखे धान आचानक धु -धु कर जलने लगे।आग कि उठती लपटे देखकर किसान वनेश्वर सोरेन चिल्लाने लगे ।जिससे आस पास के ग्रामीण बाल्टी ,जार, मे पानी ला कर आग बुझाने मे लग गये ।जिससे आग बुझ गई तबतक लगभग एक बिधा का धान जल कर राख हो गया। छति धान का उचित मुआवजा कि मांग कर रहे है।

