नगर निकाय चुनाव में विजयी प्रतिनिधियों का भव्य सम्मान, मारवाड़ी समाज ने किया अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:मारवाड़ी समाज जमशेदपुर की ओर से साकची स्थित अग्रसेन भवन में सायं 5:30 बजे सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में विजयी समाज के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मानगो नगर निगम की प्रथम महापौर एवं समाज का गौरव सुधा गुप्ता, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार मोदी, शिल्पा तापड़िया तथा चाकुलिया नगर पंचायत की वार्ड सदस्य इंदु शर्मा को अंगवस्त्र, पगड़ी, बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रहे। सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी किया गया।
समारोह की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसे महाबीर अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद समाज के प्रमुख सदस्यों—निर्मल काबरा, अशोक गुप्ता, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी, उमेश शाह, अशोक मोदी, विनोद मित्तल, नीरू मित्तल, चिन्टु भालोटिया, अभिषेक भालोटिया, विनोद देबुका, विश्वनाथ महेश्वरी, महेंद्र मोदी एवं अरुण बांकरेवाल सहित अन्य ने सम्मानित प्रतिनिधियों को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में महिला संगठनों की ओर से भी सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। समाज के गणमान्य लोगों में मुरलीधर केडिया, रमेश अग्रवाल, श्याम सुंदर खेमानी, संतोष खेतान, महाबीर नागोलिया, दीपक पारीक, मोहनलाल गुप्ता, भारत भूषण अग्रवाल, राजेश पेसानी, सुशील अग्रवाल, शंकर गुप्ता, पंकज छावदिरया, विजय अग्रवाल, विजय खेमका सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। महिला मंच से जया डोकानिया, लता अग्रवाल, प्रभा पहारिया एवं रानी अग्रवाल की भी सक्रिय भागीदारी रही।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, शंभु खन्ना, सुरेश अग्रवाल, सुरेश सोन्थालिया, महेश सोन्थालिया सहित घाटशिला, जादूगोड़ा एवं अन्य क्षेत्रों से आए समाज के सदस्यों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की सफलता में नरेश अग्रवाल, शंकरलाल मामाजी, प्रमोद खन्ना, मोहित शाह, गौरव वार एवं राहुल चौधरी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा उक्त जानकारी अशोक मोदी ने दी।

