Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में फैली दहशत
    Headlines

    अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में फैली दहशत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अहमदाबाद के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों में फैली दहशत
    दिल्ली की तरह अब अहमदाबाद के कई स्कूलों को सोमवार, 6 मई को बम से उड़ने की धमकी वाला ईमेल मिला है। इसके बाद से ही अब छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों में दहशत और चिंता फैल गई।

     

    बताया जा रहा है कि ये एक रूसी हैंडलर द्वारा ही यह धमकी भरा मेल आया है। इस ईमेल के बाद पुलिस चौंकन्ना हो गई है और स्कूलों में तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस ने कहा कि सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में छह से सात स्कूलों को ईमेल से इन संस्थानों को उड़ाने की धमकी दी गई।

     

     

    शहर के विभिन्न स्कूलों में पुलिस की टीमें तैनात
    दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और आनंद निकेतन जैसे स्कूलों ने कहा कि उन्हें बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं और उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया है। धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंच गई है।फिलहाल, तक पुलिस की टीम को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इसके साथ ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अहमदाबाद प्रशासन ने अभिभावकों से पैनिक न होने की अपील की है और कहा है कि खतरे की कोई बात नहीं है। बम निरोधी दस्ता भी मौके पर मौजूद है।

     

     

    दिल्ली स्कूलों- इसी पैटर्न में मिले ईमेल
    रिपोर्टों के मुताबिक, गुजरात पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) की टीमें स्थानों पर मौजूद हैं और मामले की आगे की जांच जारी है। अहमदाबाद में यह घटना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिलने के कुछ दिनों बाद हुई है। बता दें कि, दिल्ली के स्कूलों को भी इसी पैटर्न में ईमेल मिले थे। दिल्ली के 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, यह बाद में फर्जी साबित हुआ। इस संबंध में एक FIR भी दर्ज की गई थी।

     

     

    दिल्ली पुलिस ने FIR में यह दावा किया कि बम संबंधी ईमेल भेजने का मकसद “बड़े पैमाने पर दहशत पैदा करना और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना था। प्राथमिकी तक पहुंच रखने वाले आधिकारिक सूत्र के अनुसार, बुधवार को सुबह 5:47 बजे से अपराह्न 2:13 बजे के बीच कई स्कूलों की तरफ से, बम धमकी मिलने के बारे में कम से कम 125 कॉल आई थीं।

    सूत्र ने कहा कि कॉल आने के बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहन स्कूल पहुंचे और जिला पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), एमएसी, विशेष प्रकोष्ठ और अपराध नियंत्रण कक्ष, डीडीएमएस, एनडीआरएफ, ‘फायर कैट्स’ व अन्य एजेंसियों को सतर्क किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुस्को की बिजली कनेक्शन के लिए आज हुआ सर्वे,जल्द ही मिलेगी बिजली
    Next Article सुपर हॉट अक्षरा सिंह का घायल कर देने वाला गाना “अदा कातिलाना” रिलीज के वायरल

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    May 25, 2026

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.