Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर: भीड़ ने एंबुलेंस को किया आग के हवाले, तीन की जलकर दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines

    मणिपुर: भीड़ ने एंबुलेंस को किया आग के हवाले, तीन की जलकर दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इंफाल. मणिपुर की राजधानी इंफाल में भीड़ ने एक एंबुलेंस में आग लगा दी, जिसमें कुकी पुरुष से शादी करने वाली एक मेइती महिला, उसके बेटे और एक रिश्तेदार के मारे जाने की आशंका है. पीड़ित के गांव के रिश्तेदारों और निवासियों ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को यह जानकारी दी. हमला उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस बच्चे को अस्पताल ले जा रही थी और पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन को एस्कॉर्ट किया जा रहा था. यह घटना लाम्फेल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंफाल पश्चिम के इरोइसेम्बा इलाके में हुई. स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रविवार शाम करीब सात बजे वाहन में आग लग गई.

     

    उन्होंने कहा, ‘हम केवल वाहन के अंदर से कुछ हड्डियां ही बरामद कर सके.’ इस मामले में पुलिस द्वारा उसी रात एक एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसमें हत्या से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं. कांगपोकपी जिले के कांगचुप चिंगखोक गांव के निवासियों के अनुसार, तीन मृतकों में मीना हैंगिंग, उनका बेटा टॉमशिंग – जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह 7 साल से कम उम्र का था – और मीना की रिश्तेदार लिडिया लौरेम्बम हैं. कांगचुप क्षेत्र में कई कुकी गांव हैं और यह कांगपोकपी जिले की सीमा पर इंफाल पश्चिम के नजदीक मेतेई गांव फायेंग के करीब है. इस क्षेत्र में 27 मई से राज्य भर में हिंसा की दूसरी लहर के बाद भारी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. पीड़ितों के एक रिश्तेदार और गांव के निवासी जिन हैंगिंग के अनुसार, जब रविवार को इलाके में गोलीबारी हुई तो टॉमशिंग सिर में गोली लगने से घायल हो गया था, जिसके बाद वे क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल जा रहे थे.

     

    मणिपुर में एक महीने पहले भड़की जातीय हिंसा में कम से कम 98 लोगों की जान जा चुकी है और 310 से अधिक लोग घायल हुए हैं. राज्य में फिलहाल कुल 37,450 लोगों ने 272 राहत शिविरों में शरण ले रखी है. मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद तीन मई को राज्य में पहली बार जातीय हिंसा हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन में बांध टूटने से हाहाकार, पानी में समा गए 24 गांव
    Next Article सीतारामडेरा प्रभारी भूषण कुमार का हुआ भव्य स्वागत

    Related Posts

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    July 24, 2026

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    July 24, 2026

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.