Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर: जातीय हिंसा में कई घरों को पहुंचा नुकसान, चार हजार से अधिक हथियारों की हुई लूट
    Headlines राष्ट्रीय

    मणिपुर: जातीय हिंसा में कई घरों को पहुंचा नुकसान, चार हजार से अधिक हथियारों की हुई लूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मणिपुर: जातीय हिंसा में कई घरों को पहुंचा नुकसान, चार हजार से अधिक हथियारों की हुई लूट
    इंफाल. मणिपुर मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच संघर्ष और पिछले कुछ हफ्तों में लूट एवं आगजनी की घटनाओं के कारण जातीय अशांति से जूझ रहा है. इस बीच केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को डर है कि चोरी किए गए हथियारों में से कुछ की म्यांमार स्थित प्रतिबंधित उग्रवादी समूह को आपूर्ति की गई है. शीर्ष सूत्रों ने पुष्टि की है कि प्रशासन को उम्मीद है कि कम से कम 4,000 हथियार गायब हो सकते हैं, लेकिन गोला-बारूद की मात्रा का पता नहीं चल पाया है.

     

     

    सूत्रों ने यह भी कहा है कि गोदामों, विभिन्न सुरक्षा बलों और रिजर्व बटालियनों के शस्त्रागार को लूट लिया गया है, ऐसे में लूटे गए हथियारों की कुल संख्या का वास्तविक अनुमान कुछ हफ्तों के बाद पूरा किया जाएगा. मणिपुर के एक शीर्ष अधिकारी ने न्यूज़18 को बताया, ‘यह आशंका है और इसकी संभावना भी अधिक है कि लूटे गए कुछ हथियारों की आपूर्ति म्यांमार स्थित उग्रवादी समूहों को की गई है. किसी भी समुदाय के लिए 4,000 हथियार छिपाना या रखना संभव नहीं है. इनपुट्स भी मिले हैं कि म्यांमार के समूहों को उनमें से कुछ हथियार मिल गए होंगे, जिनका इस्तेमाल वे राज्य में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने और सेना को निशाना बनाने के लिए कर रहे हैं.’

     

     

    एक अन्य केंद्रीय खुफिया एजेंसी अधिकारी ने कहा कि चूंकि मणिपुर से म्यांमार में जाने के लिए सीमा पर कई गुप्त रास्ते हैं, इसलिए उम्मीद की जाती है कि उग्रवादी समूहों को कुछ हथियार पहले ही सौंपे जा चुके हैं. साथ ही, एजेंसियों के संज्ञान में यह आया है कि राज्य में हिंसा भड़काने वाले कुछ समूह उधर के उग्रवादी समूहों के संपर्क में हैं और झड़प होने पर उन्होंने अपने कुछ सदस्यों को म्यांमार भी भेजा है.

     

     

     

    सेना ने सोमवार को कहा था कि उसने जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में कम से कम 25 शरारती तत्वों को पकड़ा है, जिनके पास से हथियार, गोला बारूद और ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. रक्षा बलों के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंफाल घाटी में और उसके आसपास गोलीबारी और झड़पों की ताजा घटनाओं के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके पास से हथियार जब्त किए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेनिफर विंगेट ने अपने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, इस कारण लेना पड़ा था फैसला
    Next Article अमेरिका में बोले राहुल, “मोदी भगवान को भी भ्रमित कर सकते हैं”

    Related Posts

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    July 24, 2026

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.