Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर: कुकी उग्रवादियों का CRPF बटालियन पर घात लगाकर हमला, 2 जवान हुए शहीद
    Breaking News Headlines

    मणिपुर: कुकी उग्रवादियों का CRPF बटालियन पर घात लगाकर हमला, 2 जवान हुए शहीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मणिपुर: कुकी उग्रवादियों का CRPF बटालियन पर घात लगाकर हमला, 2 जवान हुए शहीद
    इंफाल। मणिपुर में हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. खबर है कि कुकी उग्रवादियों ने शुक्रवार की आधी रात में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर हमला कर दिया. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान शहीद हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि हमला आधी रात को शुरू हुआ और इलाके में 2:15 बजे तक जारी रहा.

     

     

    पुलिस ने बताया कि शहीद दोनों जवान मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात CRPF की 128 वीं बटालियन के थे. बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब इस तरह से जवानों पर हमला किया गया है. इससे पहले भी कई बार जवानों पर कुकी उग्रवादियों द्वारा हमला किया जा चुका है. मणिपुर से हिंसा की खबरें लगातार आती रहती हैं.

    इससे पहले कुकी उग्रवादियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर फायरिंग की. इस गोलीबारी में कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद थौबल जिले के हेइरोक और तेंगनौपाल के बीच 2 दिनों तक क्रॉस फायरिंग हुई थी.

     

    इसके बाद इंफाल के पूर्वी जिले के मोइरंगपुरेल में फिर से हिंसा की आग भड़क उठी थी. इस बीच, मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, प्रदीप कुमार झा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बाहरी मणिपुर में अधिक मतदान और हिंसा की न्यूनतम घटनाओं पर प्रकाश डाला. मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, “लगभग एक घंटे पहले हमें मिली आखिरी रिपोर्ट तक, मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत के बीच था और कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं थी.”

     

     

    इससे पहले, आम चुनाव के पहले चरण के दौरान छत्तीसगढ़ में एक IED विस्फोट में CRPF के एक सहायक कमांडेंट घायल हो गए थे. बीजापुर पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त वह भैरमगढ़ के चिहका गांव के पास चुनाव ड्यूटी पर थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJammu Kashmir: रामबन में धंसी जमीन, 50 से ज्‍यादा घरों में दरारें
    Next Article कोचिंग कैंप के लिए बेगूसराय जिला अंडर – 16 की टीम घोषित।

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.