मानगो नगर निगम चुनाव: संध्या सिंह का जनसंपर्क तेज, कैमरा छाप पर समर्थन की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने गोलकुलनगर, जयपाल कॉलोनी, शिरोमणनगर, एमजीएम डिमना और शुकना बस्ती सहित कई इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और मानगो के समग्र विकास के लिए समर्थन मांगा।
संध्या सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में कैमरा छाप (क्रमांक 10) पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों का उत्साह और समर्थन भी देखने को मिला।

