Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में रिंकू सिंह की भारी बहुमत से रिंकू सिंह की होगी जीत : चंपई सोरेन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में रिंकू सिंह की भारी बहुमत से रिंकू सिंह की होगी जीत : चंपई सोरेन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में रिंकू सिंह की भारी बहुमत से रिंकू सिंह की होगी जीत : चंपई सोरेन

    अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के आवास पहुंंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, दिया विजश्री का आशीर्वाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विजश्री का आशीर्वाद दिया। चंपई सोरेन बुधवार की सुबह रिंकू सिंह के गौशाला नाला रोड स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान आदि की जानकारी ली। इस क्रम में रिंकू सिंह को जुगसलाई के हर वार्ड में जनता से मिल रहे स्नेह, आशीर्वाद व समर्थन पर संतोष जताया। यहां पत्रकारों से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि रिंकू सिंह शिक्षित व सभ्य प्रत्याशी हैं। जनसेवा इनके परिवार की संस्कृति और परंपरा है। ऐसी पृष्ठभूमि वाली प्रत्याशी जुगसलाई चुनाव जीत कर जुगसलाई के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित है। रिंकू सिंह ही जीतेंगी और निश्चित रूप से जुगसलाई का सर्वांगीण विकास करेंगी।

    दूसरी ओर रिंकू सिंह ने जुगसलाई के वार्ड नंबर 22, एमई स्कूल रोड समेत अन्य इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहींं, रिंकू सिंह को क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगा कर जीत सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के क्रम में जनसमस्याओं से अवगत होने के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि कहा कि जुगसलाई उनके लिए केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर है और यहां का हर निवासी उनके परिवार का सदस्य है। इसलिए मैं यहां चुनावी वादे करने नहीं आई हूं, बल्कि अपने घर के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं। रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न को अपने विजन से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट से मजबूत इमारत खड़ी होती है, उसी तरह मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं।

    अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि पूरे जुगसलाई में टाटा स्टील यूटीलिटीज (पूर्व में जुस्को) से पानी व बिजली उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। ताकि, यहां के लोगों को जुस्को से बिजली व स्वच्छ पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिला कॉलेज, बच्चों के लिए पार्क, जाम की समस्या से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था समेत क्षेत्रवासियों हर तरह की मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराना एवं क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता है।

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में रिंकू सिंह की भारी बहुमत से रिंकू सिंह की होगी जीत : चंपई सोरेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बताया समर्पण
    Next Article मानगो नगर निगम चुनाव: संध्या सिंह का जनसंपर्क तेज, कैमरा छाप पर समर्थन की अपील

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.