Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamshedpur : गोलमुरी थाना के पास युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान फल व्यवसायी कन्हैया यादव की मौत
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    Jamshedpur : गोलमुरी थाना के पास युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान फल व्यवसायी कन्हैया यादव की मौत

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी थाना के पास युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान फल व्यवसायी कन्हैया यादव की मौत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना से सटे प्लेग्राउंड में बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने फल व्यवसायी कन्हैया यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय हुई जब मैदान में लोग खेलकूद और अन्य गतिविधियों में व्यस्त थे। बताया जाता है कि कन्हैया यादव अपने परिचित रंजीत के साथ मैदान में मौजूद थे। इसी दौरान रंजीत ने उनसे कहा कि “अब चलना है, ड्यूटी जाना है।” तभी अचानक हमलावरों ने कन्हैया पर गोली चला दी। गोली लगते ही मैदान में अफरा-तफरी मच गई।

    बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कन्हैया का एक साथी जान बचाने के लिए पास स्थित नगर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय में घुस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि घटनास्थल गोलमुरी थाना और नगर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
    सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

     

    घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घटना के समय यदि किसी ने कोई संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वाहन देखा हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
    दूसरी ओर, इलाज के दौरान कन्हैया यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि यह हत्या नमदा बस्ती पूजा कमेटी से जुड़े किसी पुराने विवाद का परिणाम हो सकती है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी बिंदुओं पर जांच की बात कही है।

     

    इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। भाजपा नेताओं ने हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
    मृतक कन्हैया यादव नमदा बस्ती, गोलमुरी थाना क्षेत्र के निवासी थे। वे फल व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, मां, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम चुनाव: संध्या सिंह का जनसंपर्क तेज, कैमरा छाप पर समर्थन की अपील
    Next Article महविश रहमान ने आकाशवाणी रांची में समाचार एकांश प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.