Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंदगी के कारण मानगो बना नरक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गंदगी के कारण मानगो बना नरक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गंदगी के कारण मानगो बना नरक ।
    जिंदाबाद और धन्यवाद के नारे के साथ फ्लैस लगाकर विरोध प्रकट ।
    फ्लेक्स लगते ही आधे घंटे में हुई सफाई – विकास सिंह
    पुरा मानगो को गंदगी ने अपने आगोश में ले लिया है मुख्य सड़क से लेकर हर गली मोहल्ले में कचड़ा का अंबार लगा हुआ है स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग अपना मकान छोड़कर नाते रिश्तेदार के यहां जाकर अपना समय काट रहे हैं गंदगी और बदबू के कारण कई लोगों की तो तबीयत खराब हो गई है कचड़ा उठाव का काम बंद हुए दस दिन से अधिक हो गए हैं सभी जिम्मेदार व्यक्ति की बोलती बंद हो गई है दो चार गाड़ी कचड़ा कभी कबार उठ जाता है तो जनप्रतिनिधि बिना देर किए इसका श्रेय लेने लगते हैं

     

     

    लेकिन धरातल में स्थित कुछ और ही है विगत विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कचड़ा से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक अनूठा उपाय खोज निकाला है विकास सिंह ने कहा लगभग दो सप्ताह से पूरे मानगो क्षेत्र की स्थिति नरकियें बनी हुई है और सोशल मीडिया के साथ-साथ अखबार में बड़े नेतागण एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाकर मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ साथ ट्विटर ट्विटर खेल रहे हैं लेकिन परिणाम शुन्य है ।

     

     

    विकास सिंह का कहना है कि अब वह मुर्दाबाद का नहीं जिंदाबाद का नारा जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का लगाएंगे इसके लिए उन्होंने एक फ्लेक्स तैयार किया है जिसमें मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक जिंदाबाद का नारा लिखा हुआ साथ ही मानगो को कचड़े रूपी गुलदस्ता से सजाने के लिए धन्यवाद दिया है विकास सिंह को मानगों के वैकुंठ नगर रोड़ न.4 के रहने वाले प्रदीप तिवारी ने फोन कर बताया कि उनके घर के बच्चे गंदगी और दुर्गंध के कारण बीमार पड़ गए विगत दस दिनों से घर में रहना मुश्किल हो गया है अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह पलायन कर जाएंगे । विकास सिंह ने प्रदीप तिवारी को पूरा भरोसा दिलाया था कि अब हम लोग मुर्दाबाद नहीं जिंदाबाद का नारा लगाकर अपनी समस्या का समाधान करवाएंगे ।

     

     

    जिंदाबाद और धन्यवाद लिखे हुए फ्लेक्स को गंदगी के ढेर ऊपर लगाने का काम स्थानीय लोगों के साथ विकास सिंह ने किया । विकास सिंह ने कहा चौबीस घंटे से अधिक कहीं भी कचड़े का जमाव का निष्पादन नहीं हुआ तो वह उन स्थानों में फ्लेक्स लगाकर लोगों को जगाने का और सच्चाई से अवगत कराने का प्रयास करेंगे । लोगों के द्वारा जिंदाबाद के फ्लेक्स लगाने के मात्र आधे घंटे के अंदर उपरोक्त स्थान से कचड़े का उठाव कर लिया गया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जन्मशती पर डॉ. सच्चिदानंद जोशी को सम्मान
    Next Article कंबल सेवा हमारी प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा : काले

    Related Posts

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    June 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    June 13, 2026

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    बेगूससराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.