Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा में टला बड़ा हादसा: पटरी छोड़ ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ गई, स्टेशन पर मची भगदड़
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मथुरा में टला बड़ा हादसा: पटरी छोड़ ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ गई, स्टेशन पर मची भगदड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मथुरा में टला बड़ा हादसा: पटरी छोड़ ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ गई, स्टेशन पर मची भगदड़
    मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक मथुरा जंक्शन पर शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू अचानक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इस हादसे के दौरान प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के दौरान एक यात्री घायल हो गया. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है.

     

     

    मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेन शकूरबस्ती से आ रही थी. लेकिन ट्रेन प्लेटफार्म पर कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है. सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.55 बजे लोको पायलट इंजन को बंद कर खड़ी कर रहा था, तभी किसी कारणवश इंजन ने रफ्तार पकड़ ली और ट्रेन स्टॉपर को तोड़ती हुई प्लेटफार्म पर दौड़ने लगी. प्लेटफार्म पर इंजन को चढ़ता देख प्लेटफार्म पर बैठे और खड़े लोग भाग निकले, लेकिन उनका सामान ट्रेन इंजन के नीचे दब गया.

     

     

    इस हादसे में बड़ी बात यह रही कि प्लेटफार्म पर ट्रेन इंजन के चढ़ने की कुछ दूरी पर OHE लाइन का पोल लगा हुआ था, जिससे इंजन टकरा गया और क्षतिग्रस्त होकर रुक गया. अगर बिजली का पोल नही होता तो ट्रेन कहां तक प्लेटफार्म पर दौड़ती और कितने लोग इसकी चपेट में आते इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. फिलहाल कोई जनहानि न होने पर रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली और हादसे के कारणों की जांच में जुट गए है.

     

     

    इस हादसे के दौरान ट्रेन के नीचे एक बच्चा आ गया, लेकिन वह घायल नहीं हुआ. वहीं गिर्राज सिंह नाम के एक शख्स को हल्की चोट आई. इस घटना के बाद मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया. वहीं अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस, मालवा सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों को दिल्ली की ओर रोक दिया गया है. फिलहाल अधिकारी हादसे की वजह का जायजा ले रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाहरुख खान की फिल्म का बोलबाला, 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब जवान
    Next Article BJP नेता शाहनवाज हुसैन को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

    Related Posts

    ङ

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.