Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माझी ने ‘नये ओडिशा’ के निर्माण के लिए वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों से सहयोग मांगा
    Headlines ओड़िशा राजनीति

    माझी ने ‘नये ओडिशा’ के निर्माण के लिए वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों से सहयोग मांगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    माझी ने ‘नये ओडिशा’ के निर्माण के लिए वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारियों से सहयोग मांगा

    भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 2036 में राज्य के गठन के 100वें वर्ष तक ‘नया ओडिशा’ बनाने में मदद के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मांगा।

    रविवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आए ओडिशा कैडर के आईएएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नयी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए माझी ने 2047 तक भारत की आजादी के 100 साल पूरा होने पर ओडिशा को विकसित राज्य बनाने के मिशन पर जोर दिया।

     

     

    बैठक में उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव और पार्वती परीदा, मुख्य सचिव मनोज आहूजा और ओडिशा सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    माझी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है, जिसमें 100 दिवसीय कार्य योजना, पांच वर्षीय योजना, 2036 तक का 12 वर्षीय कार्यक्रम और 2047 तक के कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं।’’

    मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए अधिकारियों से सहयोग करने को माझी के आह्वान पर प्रकाश डाला।

    मुख्यमंत्री ने विकसित ओडिशा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

     

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘पूर्वोदय’ योजना में ओडिशा को विशेष महत्व दिया गया है, जिससे राज्य के लिए अपार अवसर खुले हैं।

    माझी ने औद्योगिक गलियारे और पार्क स्थापित करने, रेलवे और हवाई अड्डा अवसंरचना परियोजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि और आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने, आपदा-रोधी अवसंरचना का निर्माण करने, जल भंडारण संयंत्र विकसित करने और बैंक रहित क्षेत्रों में बैंक शाखाओं और एटीएम के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा।

    माझी ने कहा, ‘‘इन सभी क्षेत्रों में केंद्र और राज्य के बीच सहयोग और समन्वय से विकसित ओडिशा के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसपा ने नेता प्रतिपक्ष बनाने में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की : मायावती
    Next Article MiB ने बुलाई डिजिटल मीडिया एसआरबी की बैठक, डब्ल्यूजेएआई ने दिए अहम सुझाव

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.