Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शरद पवार ने वापस लिया इस्तीफा, बने रहेंगे NCP चीफ, कोर कमेटी ने नामंजूर कर दिया था फैसला
    Breaking News Headlines राजनीति

    शरद पवार ने वापस लिया इस्तीफा, बने रहेंगे NCP चीफ, कोर कमेटी ने नामंजूर कर दिया था फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. वह पार्टी के प्रमुख बने रहेंगे. शरद पवार ने कहा, सब कुछ पर फिर से विचार करने के बाद, मैं घोषणा करता हूं कि पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम जारी रहूंगा. मैं अपना पिछला फैसला वापस लेता हूं.

    शुक्रवार को मुंबई में एनसीपी की 16 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक हुई. इसमें शरद पवार के इस्तीफे को खारिज कर दिया गया. एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने पवार का इस्तीफा खारिज करने संबंधी प्रस्ताव पेश किया. कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और इस्तीफा नामंजूर कर दिया.

     

    कोर कमेटी ने किया अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध

    कोर कमेटी ने शरद पवार से पार्टी अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया. इसके बाद शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया. इससे पार्टी में नेतृत्व को लेकर शुरू हुआ संकट खत्म हो गया है. पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने शरद पवार के फैसले पर खुशी व्यक्त की है. शरद पवार द्वारा इस्तीफा वापस लेने से उनके उत्तराधिकारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है. पहले कहा जा रहा था कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले पार्टी का नेतृत्व संभाल सकती हैं. वहीं, पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का नाम भी अध्यक्ष पद की रेस में शामिल था.

    2 मई को शरद पवार ने की थी इस्तीफा देने की घोषणा

    शरद पवार ने 2 मई को एनसीपी का अध्यक्ष पद छोडऩे की घोषणा की थी. शरद पवार ने यह घोषणा ऐसे वक्त की जब उनके भतीजे अजीत पवार के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा चल रही है. शरद पवार द्वारा इस्तीफा देने की घोषणा करने पर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया था. कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक ने कहा कि उन्हें यह फैसला मंजूर नहीं है.

    शरद पवार ने कहा- नया चेहरा आना चाहिए

    इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए शरद पवान के कहा था कि कोई नया चेहरा आना चाहिए जो एनसीपी की बागडोर संभाले. पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जा सके. पार्टी के हित में सही फैसला ले सके. इससे पहले उन्होंने रोटी पलटने संबंधी बयान देकर चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया था. पवार ने कहा था, रोटी पलटने का समय आ गया है. सही समय पर रोटी नहीं पलटी जाए तो जल जाती है, कड़वी लगती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCBI ने जेट एयरवेज के पूर्व प्रमोटर नरेश गोयल के ठिकानों पर मारा छापा, बैंक घोटाले से जुड़ा है मामला
    Next Article WHO का बड़ा ऐलान, कहा- अब कोविड 19 नहीं है वैश्विक महामारी, लेकिन सावधानी बरतें

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.