Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नासिक में एक दिन में 9 लोगों की रहस्यमय मौत, डॉक्टर भी हैरान, जानें मामला
    Breaking News Headlines

    नासिक में एक दिन में 9 लोगों की रहस्यमय मौत, डॉक्टर भी हैरान, जानें मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नासिक. नासिक में एक दिन में रहस्यमय तरीके से नौ लोगों की मौत ने डॉक्टरों को भी हैरानी में डाल दिया है. कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना में चार लोग गश खाकर गिर गए और उनकी मौत हो गई थी. जिसके बाद प्रशासन ने लोगों से चक्कर आने पर सावधान रहने की अपील की है. जानकारी के मुताबिक इस तरह की घटना में लोग अचानक गश खाकर जमीन पर गिर जाते हैं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो जाती है. शहर में इस रहस्यमयी बीमारी से एक दिन में नौ लोगों के मौत हो चुकी है.

    वहीं, पिछले तीन दिनों में यह संख्या 13 पहुंच गई है. गौरतलब है कि मृतकों में युवाओं का भी समावेश है. इन घटनाओं में कुछ लोगों की रास्ते में चलते समय जबकि कुछ लोगों की घर पर ही चक्कर आने से मौत हो गई थी. इस नई तरह की बीमारी पर डॉक्टरों को भी हैरानी हो रही है. डॉक्टरों ने शहरवासियों को सलाह दी है कि चक्कर आना या फिर इस प्रकार के किसी भी लक्षण को वे हल्के में ना लें. इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि लॉकडाउनके दौरान घर से बाहर निकलते समय तमाम सावधानियों का ख्याल रखें. नासिक में शनिवार को चार लोगों की गश खाकर गिरने से मौत हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था. यह मामला इंदिरा नगर, उपनगर, श्रमिक नगर, देवलाली गांव में सामने आया था.

    चिलचिलाती गर्मी हो सकती है वजह

    आशंका जताई जा रही है कि इन मौतों की पीछे की वजह शहर में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ती गर्मी हो सकती है. यहां का तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है. इस कारण लोगों को गर्मी से होने वाली दिक्कतें शुरू हो गई हैं. प्राथमिक तौर पर बढ़ती गर्मी के चलते चक्कर खाकर मौत होने की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि इन मौतों के पीछे की पुख्ता वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडियन इकानामी पिछली कोरोना वायरस लहर से बेहतर स्थिति में: सीईए सुब्रमणियम
    Next Article बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, हुआ 4.34 अरब डॉलर का इजाफा

    Related Posts

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.