Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इनक्म टैक्स विभाग ने अनिल देशमुख की 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई संपत्ति का पता लगाया
    Breaking News Headlines

    इनक्म टैक्स विभाग ने अनिल देशमुख की 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई संपत्ति का पता लगाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके परिजनों से संबंधित संस्थानों पर हाल में छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने 17 करोड़ रुपये की आय छिपाने का पता लगाया है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आयकर विभाग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता से जुड़े नागपुर स्थित एक न्यास में वित्तीय गड़बड़ियों का भी पता लगाया है जो तीन शैक्षणिक संस्थान चलाता है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों से साफ पता चलता है कि 17 करोड़ रुपये की आय छुपाई गयी थी.हालांकि, सीबीडीटी ने कहा कि 17 सितंबर को ”नागपुर की एक प्रमुख सार्वजनिक हस्ती और उनके परिजनों के” नागपुर, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता स्थित 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई देशमुख के विरुद्ध की गई थी. तलाशी के दौरान पाए गए कई बैंक लॉकरों पर निषेधात्मक आदेश लागू किया गया है. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री 71 वर्षीय देशमुख पर धन शोधन समेत अन्य मामले दर्ज हैं जिनकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं.इससे पहले मुंबई में वसूली कांड में अनिल देशमुख के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुकआउट नोटिस जारी किया था. नोटिस जारी होने के बाद अनिल देशमुख देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं. देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते 100 करोड़ से ज्यादा की वसूली करवाई थी.मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अनिल देशमुख को पांच बार नोटिस जारी किया गया लेकिन पेश नहीं हुए हैं. एजेंसी ने बताया है कि पेशी को लेकर अनिल देशमुख और उनके वकीलों की ओर से ईडी को हर बार अलग-अलग दलील दी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअररिया में भीषण सड़क हादसा: कार सवार पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत
    Next Article सिर्फ अमीर ही नहीं हर किसी की सुरक्षा है जरूरी, सस्ती कारों में भी होने चाहिए 6 एयरबैग: नितिन गडकरी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.