Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अररिया में भीषण सड़क हादसा: कार सवार पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    अररिया में भीषण सड़क हादसा: कार सवार पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अररिया. बिहार के अररिया जिले में एक सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पांचों युवक हुंडई कार पर सवार होकर अनंत मेला से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई.इस हादसे में कार पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा पलासी थाना इलाके के कलियागंज मार्ग-डाला मोड़ पर हुआ जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव का काम शुरू किया और सभी शवों समेत हादसे का शिकार हुई कार को पानी भरे गड्ढे से निकाला. फिलहाल सभी शव पलासी में ही हैं.हादसे का शिकार हुए मृतकों की पहचान लौखड़ा के कलानंद मंडल, गेरारी के सुनील करदार, मझवा के सुनील मंडल, चौरी के धनंजय साह और चिकनी कुर्साकंटा के नवीन साह के रूप मे हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पलासी थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा. एक साथ पांच दोस्तों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनाडा चुनाव में जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने दर्ज की जीत, लेकिन बहुमत से चूकी
    Next Article इनक्म टैक्स विभाग ने अनिल देशमुख की 17 करोड़ रुपये की छुपी हुई संपत्ति का पता लगाया

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.