Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, देवेन्द्र फडणवीस से अजित पवार ने की मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, देवेन्द्र फडणवीस से अजित पवार ने की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुम्बई. महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल करने की अटकलों के बीच डिप्टी सीएम अजित पवार ने आज देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की है. इससे पहले डिप्टी सीएम अजित पवार व देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर भी बैठक कर चर्चा की है.

     

     

    सूत्रों के अनुसार इस बैठक के बाद अजित पवार व राकांपा नेता सुनील तटकरे ने फडणवीस से उनके आवास सागर पहुंचकर मुलाकात की. यह बैठक भी करीब आधा घंटे तक चली है. इस दौरान महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार व विभागों का बंटवारा १४ जुलाई को हो सकता है. गौरतलब है कि अजित पवार ने एक दिन पहले दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. महाराष्ट्र में सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार की अमित शाह से यह पहली मुलाकात है. ऐसा माना जा रहा है कि अजित पवार गृह, वित्त या फिर शहरी विकास मंत्रालय में से किसी एक की चाह रहे है. वहीं दूसरी ओर सीएम नई पार्टी को तीनों विभाग देने के पक्ष में नहीं है. वे नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री अजित पवार को केवल ऊर्जा या राजस्व मंत्रालय में से कोई एक देने के इच्छुक हैं. वर्तमान में ये दोनों विभाग भाजपा के पास है. पवार ने अपने विधायकों के लिए सिंचाई, ग्रामीण विकास, पर्यटन, सामाजिक न्याय, महिला एंव बाल कल्याण व एक्साइज विभाग की मांग की है. महाराष्ट्र कैबिनेट में अधिकतम ४३ मंत्री हो सकते हैं अब तक केवल २९ पद भरे हैं. यही कारण है कि शपथ के बाद इतना वक्त बीतने के बाद अभी तक मंत्रालय तय नहीं हो पाए हैं. पवार पिछली महाविकास अगाड़ी सरकार में वित्त मंत्री रहे. गौरतलब है कि शिवसेना व भाजपा गठबंधन में एनसीपी की इंट्री होने के बाद मंत्री पद के

     

    उम्मीदवारों की सूची ज्यादा लम्बी हो गई है. वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि सीएम शिंदे के लिए कैबिनेट मंत्रियों का चयन करना बहुत मुश्किल काम होगा. वे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विधायकों का चयन करते वक्त जाति जैसे कारकों पर विचार कर सकते हैं. अजित पवार ने उनके साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विधायकों का चयन करते समय ओबीसी, एससी-एसटी व अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने के प्रयास किए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल प्रदेश: धार्मिक स्थल से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत
    Next Article विद्या विकास समिति द्वारा बागबेड़ा स्कूल में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का किया शुभारंभ ,चंपई सोरेन भी रहे मौजूद

    Related Posts

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    July 25, 2026

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    July 25, 2026

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.