तिलक पुस्तकालय पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नेहरू जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष खगेंद्र चंद्र महतो ने की और मुख्य वक्ता प्रदेश कांग्रेस
अनुशासन समिति के कोऑर्डिनेटर रियाजुद्दीन खान विशिष्ट वक्ता प्रभात रंजन श्रीवास्तव एवं उषा यादव थे। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
और उन्हें नमन किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभात रंजन श्रीवास्तव अजय मिश्रा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा यादव महिला नेत्री पूर्वी दत्ता प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद नौशाद कांग्रेस नेता विपिन ठाकुर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और अपने विचार व्यक्त किए।
उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा और कहा कि इनके कार्यकाल में बड़े-बड़े औद्योगिक संस्थान स्थापित हुए बड़े-बड़े शैक्षणिक संस्थान स्थापित हुए विज्ञान और तकनीक का विकास हुआ देश कृषि में आत्मनिर्भर हुआ और नेहरू जी के नेतृत्व में गुटनिरपेक्ष आंदोलन को मजबूती मिली।