Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खराब जीवनशैली से बढ़ रहे हैं दिल के मरीज : बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    खराब जीवनशैली से बढ़ रहे हैं दिल के मरीज : बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खराब जीवनशैली से बढ़ रहे हैं दिल के मरीज : बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि जैसे जैसे सुविधासंपन्न हो रहे हैं, वैसे शारीरिक कार्यक्षमता घट रही है। इस कारण लोग ह्रदय की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। यह बहुत चिंता की बात है। कम उम्र के बच्चे भी दिल की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। यहां तक कि जन्मजात भी बच्चों के ह्रदय में विकार की समस्या आ रही है। यह बातें उन्होंने रिम्स के ट्रॉमा सेंटर स्थित सभागार में शुक्रवार को कही। वह राज्य स्तरीय निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सरकार और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन द्वारा राजकोट एवं अहमदाबाद में संचालित श्री सत्य साईं ह्दय अस्पताल के साथ झारखंड के मरीजों के मरीजों के लिए करार एक मील का पत्थर साबित होगा। दोनों के सहयोग और समन्वय से राज्य के ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को ह्रदय रोग की रोकथाम और उपचार में लाभ मिलेगा। अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का दायित्व इन्हें ऐसे विपरीत परिस्थिति में दिया गया जब पूरी दुनिया कोविड जैसी महामारी से जूझ रही थी। इनके अभिनव प्रयोग और सूझ-बूझ से कोविड महामारी में राज्य के लोगों की रक्षा और सुरक्षा हो सकी। पोस्ट कोविड के कारण भी ह्रदय के मरीज रोग के मरीज बढ़े हैं। ज्यादा वर्क आउट करने वाले लोग भी दिल के दौरा का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में राज्य की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम पोस्ट कोविड के मद्देनजर भी राज्यवासियों की रक्षा कर सकें। मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मनोज भिमानी, रिम्स के डायरेक्टर विवेक कश्यप, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी, अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज, निदेशक प्रमुख डॉ कृष्ण कुमार, उपनिदेशक डॉ आरएन शर्मा, आईईसी सेल के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह, रांची सिविल सर्जन, रांची डीआरसीएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य डॉ कृष्ण कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

     

    ह्रदय रोग से निजात पाने के लिए शिविरों की श्रृंखला शुरू की गई है – एसीएस

    अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में ह्रदय चिकित्सा योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में राज्यभर के ह्दय रोग से ग्रसित मरीजों को रिम्स में बुलाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। अब शिविरों की श्रृंखला आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि ह्रदय रोग हमारी खराब जीवनशैली की ओर इंगित करती है। लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए 2000 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। 2000 और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू कराने का प्रस्ताव है, ताकि लोग बीमार हो ही नहीं इसका प्रयास किया जा रहा है। प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन कई राज्यों में काम कर रहा है, इससे यह प्रतीत होता है कि यह कितना बड़ा संकल्प है।

     

    रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि सरकार का बड़ा प्रयास है कि ह्रदय रोग से ग्रसित मरीजों का इतने बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग कर उनका निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है।

     

     

    स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर करेंगे काम – मनोज भिमानी

    प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मनोज भिमानी ने कहा कि हमारी संस्था का प्रयास है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर काम करें। स्वास्थ्य विभाग का सहयोग भी मिल रहा है। मांग और आपूर्ति के बीच का हम छोटा हिस्सा हैं, ताकि राज्य के गरीब, निर्धन और जरूरतमंद ह्रदय रोग से ग्रसित मरीजों को आसानी से सेवा मिल सके।

    कल10 जिलों के मरीजों की होगी स्क्रीनिंग

    5 नवंबर को देवघर, पलामू, चतरा, दुमका, गोड्डा, गढ़वा, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़ और साहेबगंज जिले के ह्दय रोग से ग्रसित मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। 6 नवंबर को हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और रामगढ़ जिले के ह्रदय रोगियों की जांच की जाएगी। जांचोपरांत मरीजों को प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रीसर्च फाउंडेशन द्वारा राजकोट एवं अहमदाबाद में संचालित श्री सत्य साईं ह्दय अस्पताल में रेफर किया जाएगा, जहां मरीजों का निःशुल्क पूर्ण इलाज किया जाएगा। गंतव्य तक आने जाने हेतु राज्य सरकार की ओर से मरीजों को दस हजार रुपए एक मुश्त राशि दी जाएगी।

     

    मरीजों ने सराहा सरकार का काम

    9 वर्षीय बच्चे आदित्य तिवारी के दादा टाटीसिल्वे से शिविर में ले कर आए थे, उन्होंने कहा कि सरकार का अच्छा प्रयास है कि ह्रदय रोग से ग्रसित मरीजों का निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है।

    अखबार में पढ़ कर निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर की जानकारी प्राप्त हुई, आमतौर पर ह्दय रोग का इलाज बेहद खर्चीला है और जल्दी ऑपरेशन के लिए समय भी नहीं मिलता, राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग के बाद इसके इलाज में आसानी होगी।

    राजेश लाल, अशोक नगर

    ओरमांझी से 7 साल के बच्चे कार्तिक महतो को उसकी मां अनिता देवी शिविर में ले कर आई थीं, उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी दीदी से जानकारी प्राप्त हुई कि यहां शिविर लगने वाला है। ह्रद्य रोग का निःशुल्क इलाज के लिए राज्य सरकार बहुत बड़ा कदम उठाई है।

     

    ह्रदय रोग का इलाज निःशुल्क और सयम पर प्राप्त हो रहा है, यह सराहनीय प्रयास है। स्वास्थ्य विभाग का यह सराहनीय प्रयास है।

    पूजा देवी, सुकुरहुट्टू कांके

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह लगातार सक्रिय 
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में ईडी, आईटी रेड पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.