Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘6जी’ मानकों व विनियमों में सभी के लिए समावेशिता सुनिश्चित होनी चाहिए: सिंधिया
    Headlines

    ‘6जी’ मानकों व विनियमों में सभी के लिए समावेशिता सुनिश्चित होनी चाहिए: सिंधिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘6जी’ मानकों व विनियमों में सभी के लिए समावेशिता सुनिश्चित होनी चाहिए: सिंधिया

    नयी दिल्ली :  संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि 6जी से संबंधित मानकों तथा नियमों से सभी के लिए समावेशिता और सामर्थ्य सुनिश्चित होना चाहिए।

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) में अंतरराष्ट्रीय 6जी संगोष्ठी के उद्घाटन के अवसर पर सिंधिया ने कहा कि चूंकि 6जी के लिए मानक तय किए जा रहे हैं, इसलिए प्रौद्योगिकी तथा इंजीनियरिंग में अपनी सिद्ध क्षमताओं को देखते हुए भारत के पास जबरदस्त अवसर हैं।

    मंत्री ने कहा, ‘‘ हमारे 6जी मानक जो अभूतपूर्व गति, कम विलंबता और परिवर्तनकारी अनुप्रयोगों की विशेषता रखते हैं…सभी के लिए समावेशी, सुलभ व किफायती होने चाहिए और केवल तभी यह समग्र मानवता के वास्तविक मूल्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।’’

     

     

    सिंधिया ने 6जी अवसर का लाभ उठाने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया।

    उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि हम विनियामक वातावरण तैयार करते हैं, भारत के पास विनियमनों के निर्माण में योगदान देने की जबरदस्त क्षमता है।’

    भारत में एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग या गणित) स्नातकों की एक बड़ी संख्या है। इसकी प्रौद्योगिकी प्रगति एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करती है क्योंकि दुनिया 6जी की ओर बढ़ रही है।

     

     

    मंत्री ने कहा, ‘‘ दुनिया के करीब 31.7 प्रतिशत एसटीईएम स्नातक भारत से हैं। यह 6जी प्रौद्योगिकी का जीवंत समर्थक बनने का एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करता है जो कृत्रिम मेधा (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स और मशीन लर्निंग के लिए दरवाजे खोलेगा…’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा सिद्दीकी हत्या मामला: हमलावरों ने यूट्यूब वीडियो से बंदूक चलाना सीखा था
    Next Article झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया बड़ी घोषणा ,नही लड़ेंगे चुनाव

    Related Posts

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    July 26, 2026

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    July 26, 2026

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    बिहार में छात्र आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    स्व-देखभाल: स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.