Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर किया विरोध-प्रदर्शन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर किया विरोध-प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर किया विरोध-प्रदर्शन

    जमशेदपुर। झारखंड में हेमंत सरकार अपना तीन वर्ष पूर्ण करने जा रही है। युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता एवं ऋण माफी जैसे बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई झामुमो कॉंग्रेस एवं राजद के गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट जैसे मुद्दे को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में महानगर अंतर्गत 22 मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए झामुमो-काँग्रेस सरकार पर हमला बोला। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों की प्रमुख समस्याओं को दर्शाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समुचित निदान की मांग की गई। आक्रोश प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू समेत कई वरीय नेतागण शामिल हुए।

    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल है। चुनाव से पहले और सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार केवल घोषणाएं कर रही है। पूरे राज्य में विकास कार्य ठप्प है। प्रदेश में खनिज सम्पदाओं की खुली लूट मची है। सत्ता के संरक्षण में अवैध बालू खनन, खनिज संपदा की लूट और जंगल की अवैध कटाई जोरों पर है। उन्होंने कहा की खनिज संपदा को पहले अंग्रेजों ने जी भर कर लूटा और अब झारखंड में हेमंत सरकार और उनके खास अधिकारी आपस में मिलकर दोनों हाथों से लूट रहे हैं। दिनेशानंद गोस्वमी ने कहा कि हेमंत सोरेन जल-जंगल और जमीन के नाम पर प्राकृतिक संपदा को लूटकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य सरकार के जनविरोधी कार्यों और भ्रष्टाचार के खेल पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

    भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने हेमंत सरकार पर ध्वस्त विधि-व्यवस्था और गिरते स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार में पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। चारों तरफ हाहाकार और अराजकता का माहौल है। हेमंत सरकार के तीन वर्ष के शासन में नक्सली घटना, दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आंकड़ें चौकाने वाले हैं। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगता है कि एक के बाद एक राज्य के हर जिले में दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। कहा कि सरकार की विधि व्यवस्था को लेकर ढुलमुल नीति के कारण अपराधियों की हिम्मत बढ़ी है जिससे राज्य की बहन-बेटियां और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुबोध सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। लोग महीनों प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।ऐसी जनविरोधी सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है। ऐसी निरंकुश व तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।

     

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। आज प्रदेश का युवा वर्ग परेशान और हताश है। हेमंत सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं के साथ धोखा और छलावा किया है। रोजगार देने के बजाय युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई।उन्होंने कहा कि पांच लाख युवक-युवतियों को रोजगार नही देने पर राजनिति से सन्यास लेने की घोषणा उन्होंने ही शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर कही थी।

     

    एक शहीद के नाम पर राजनीति कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से विश्वासघात किया है। रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ते के रूप में 5000 और 7000 रूपये देने की घोषणा की गई थी लेकिन तीन वर्ष बाद भी ना कोई रोजगार मिला और ना ही एक भी रुपया बेरोजगारी भत्ता। गुंजन यादव ने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली पूर्व की भाजपा सरकार ने 1 रुपये में महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया। सभी तरह के पेंशन की राशि बढ़ाकर 1 हजार की गई। परंतु हेमंत सरकार ने पेंशन को तीन हजार करने, 2 हजार प्रतिमाह चूल्हा खर्च देने समेत आवास योजना में तीन लाख रुपये देने का बड़ा वादा किया था। कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर तीन वर्ष बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। कहा कि पार्टी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए सड़क से लेकर सदन तक राज्य सरकार को घेरने का काम करेगी।

     

    आक्रोश-प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, राजेश शुक्ला, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, डॉ राजीव कुमार, नीरज सिंह, विकास सिंह व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वहीं, मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी व धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी ने किया।

     

    इस दौरान सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तुव राय, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, मो निसार, विमल बैठा, निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, विजय तिवारी, संजय सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, सुनील सिंह मुंडा, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पॉल, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, हेमेंद्र जैन समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उद्यान कार्यालय जामताड़ा के तत्वधान में आदिवासी कृषक महिला कल्याण परिषद के द्वारा पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण का प्रारंभ
    Next Article सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर के छठ घाट में बन रहे स्टेज को हटाये जाने का गुंजन यादव ने किया स्वागत, कहा जिला प्रशासन की त्वरित पहल पर की गई कार्रवाई सराहनीय

    Related Posts

    किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित, मंत्री दीपिका रही मौजूद

    June 2, 2025

    भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशासनुसार राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    June 2, 2025

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    June 2, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित, मंत्री दीपिका रही मौजूद

    भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देशासनुसार राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.