Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका से भारतीय प्रवासियों की वापसी के मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अमेरिका से भारतीय प्रवासियों की वापसी के मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमेरिका से भारतीय प्रवासियों की वापसी के मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही तीन बार स्थगित

    नयी दिल्ली;  अमेरिका से वापस भेजे गए ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नारेबाजी की जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे पुन: शुरू होने के कुछ मिनट के अंदर ही अपराह्न 3.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर 3.30 बजे सदन में बयान देंगे।

    अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निर्वासित करने के तरीके पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण दो बार के स्थगन के बाद लोकसभा की बैठक दो बजे शुरू हुई तो संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन को सूचित किया कि इस मुद्दे पर विदेश मंत्री जयशंकर अपराह्न 3.30 बजे बयान देंगे।

     

     

    उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों ने सदन में बजट पर चर्चा होने देने की अपील की।

    पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने भी नारेबाजी कर रहे सदस्यों से बजट पर चर्चा शुरू होने देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘आज जिस मुद्दे को उठा रहे हैं, उस पर विदेश मंत्री 3.30 बजे सदन में बयान देंगे। कार्यवाही चलाने में सहयोग कीजिए।’’

    हालांकि, हंगामा नहीं थमने पर सैकिया ने कार्यवाही 3.30 बजे तक स्थगित कर दी।

    इससे पहले आज सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों ने इस विषय को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह 12 बजे विपक्षी सदस्यों के कार्यस्थगन के नोटिस पर विचार करेंगे। कई विपक्षी सदस्यों ने इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन के नोटिस दिए थे।

     

     

    बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू कराया।

    नारेबाजी के बीच नागर विमानन मंत्रालय से संबंधित कुछ पूरक प्रश्न पूछे गए।

    लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की।

    उन्होंने कहा, ‘‘नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।’’

    बिरला ने यह भी कहा, ‘‘आपके सारे विषय सरकार ने संज्ञान में लिए हैं। यह विदेश नीति का मामला है। इस पर सरकार गंभीर है। आपसे आग्रह है कि सदन चलने दें। आप लोग हर रोज प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करके भारतीय मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।’’

    हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराए। इस बीच विपक्षी दलों के सदस्य हंगामा करने लगे।

     

     

    सैकिया ने शोर-शराबा कर रहे विपक्ष के सदस्यों से अपने स्थान पर बैठने और कार्यवाही चलने देने की अपील की।

    हालांकि, नारेबाजी जारी रही और पीठासीन सभापति ने तीन मिनट के भीतर ही कार्यवाही को अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दिया।

    उल्लेखलनीय है कि अमेरिका से 104 ‘‘अवैध’’ भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी उत्कल समाज विद्यालय में वार्षिक महोत्सव का आयोजन , शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में रहें उपस्थित
    Next Article छोटा गोविंदपुर जलपूर्ति योजना ठप होने से जल की विकराल समस्या उत्पन्न ,आंदोलन की तैयारी में जुटे लोग

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.