Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव: बसपा ने छह और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
    Headlines राजनीति

    लोकसभा चुनाव: बसपा ने छह और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोकसभा चुनाव: बसपा ने छह और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की 11वीं सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. साथ ही साथ लखनऊ पूर्वी सीट पर कराए जा रहे उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार घोषित किया है. पार्टी ने आलोक कुशवाहा को टिकट दिया है. वहीं, कैसरगंज लोकसभा सीट से नरेंद्र पांडे को प्रत्याशी बनाया है.

     

     

    बसपा ने गोंडा से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, कैसरगंज से नरेंद्र पांडे, संतकबीरनगर से नदीम अशरफ, बाराबंकी से शिव कुमार दोहरे और आजमगढ़ से मशहूद अहमद को टिकट दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ से तीसरी बार उम्मीदवार बदला है. पहले यहां से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर. इसके बाद सबीहा अंसारी को टिकट दिया गया था. अब मशहूद अहमद उम्मीदवार होंगे.

     

     

    अभी हाल ही में मायावती ने लोकसभा उम्मीदवारों की 10 सूची जारी की थी, जिसमें अमेठी, झांसी, प्रतापगढ़ से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. उन्होंने अमेठी से प्रत्याशी बदल दिया और नन्हें सिंह चौहान को टिकट दिया. पहले रवि प्रकाश मौर्या को मैदान में उतारा था. वहीं, झांसी से रवि प्रकाश कुशवाह और प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्रा को टिकट दिया है.

     

     

    बसपा रायबरेली सीट से भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है. उसने ठाकुर प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. इस निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई को वोटिंग होगी और नामांकन करने का आखिरी दिन 3 मई है. अटकलें हैं कि सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया
    Next Article सुप्रीम कोर्ट से बाबा रामदेव को झटका: माफीनामे की मांगी ओरिजिनल कॉपी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.