Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक सभा चुनाव 2024: अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी पर्चा, भाजपा के कई दिग्गज चेहरे रहेंगे मौजूद
    Breaking News Headlines राजनीति

    लोक सभा चुनाव 2024: अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी पर्चा, भाजपा के कई दिग्गज चेहरे रहेंगे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोक सभा चुनाव 2024: अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी पर्चा, भाजपा के कई दिग्गज चेहरे रहेंगे मौजूद
    भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी सोमवार को यानी आज  अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगी। अमेठी में नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि अमेठी सीट पर गांधी परिवार का सदस्य ही लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा।

     

     

    स्मृति ईरानी ने किए रामलला के दर्शन, राष्ट्र की प्रगति की कामना की
    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नामांकन से एक दिन पहले रविवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और ‘प्रधान सेवक’ के अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की प्रगति की कामना की। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए और अमेठी के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में ईरानी ने कहा कि आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया।

     

     

    गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है अमेठी लोकसभा सीट
    उल्लेखनीय है कि अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। 1980 से इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। उनकी मौत के बाद अमेठी सीट पर हुए उपचुनाव में राजीव गांधी ने जीत हासिल की। राजीव 1981 से लेकर 1991 तक यहां से सांसद रहे। उनके निधन के बाद कांग्रेस के सतीश शर्मा यहां से 1991 से लेकर 1998 तक सांसद रहे।

     

     

    1998 में भाजपा के संजय सिंह ने सतीश शर्मा को चुनाव में शिकस्त दी। लेकिन 1999 में राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने संजय सिंह को चुनाव में हराया और 1999-2004 तक अमेठी की सांसद बनी रहीं। इसके बाद 2004 से 2014 तक तीन बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के सांसद बने, हालांकि 2019 के आम चुनाव में ईस्मृत ईरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा कर भगवा पताका फहराया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIRCTC के नियमों में बदलाव: अब रेल यात्रा दौरान बच्चे की हाफ टिकट पर नहीं मिलेगा बीमा का लाभ
    Next Article केजरीवाल की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़, केंद्र के इशारे पर तिहाड़ में ताक पर रखे जा रहे नियम- AAP ने लगाए आरोप

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.