Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा ने ओलंपिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी
    Headlines राष्ट्रीय

    लोकसभा ने ओलंपिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोकसभा ने ओलंपिक में पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी

    नयी दिल्ली:  लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने पर भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर को सोमवार को बधाई दी और अन्य भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की कामना की।

     

     

    सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने का उल्लेख किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी सफलता से पूरे देश में उत्साह और उमंग का वातावरण बन गया है।’’

    बिरला ने कहा, ‘‘मैं सदन की ओर से और अपनी ओर से मनु भाकर को बधाई देता हूं। अन्य भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे देश का मान-सम्मान बढ़ाएंगे।’’

     

     

    सदस्यों ने मेज थपथपाकर मनु भाकर की सराहना की।

    स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक के साथ निशानेबाजी में ओलंपिक पदक के भारत के 12 साल के इंतजार को खत्म किया और पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस ने एनईपी 2020 की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 से 28 जुलाई तक मनाया शिक्षा सप्ताह
    Next Article बिरसानगर के आशुतोष आनंद को यूपीएससी सीएपीएफ की परीक्षा में मिला 85वां रैंक

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.