Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्थर बोलते हैं :मुकेश रंजन
    Breaking News उत्तर प्रदेश जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    पत्थर बोलते हैं :मुकेश रंजन

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्थर बोलते हैं

    मुकेश रंजन

    पत्थर बोलते हैं.. वर्षों पहले गाजियाबाद के एक मुशायरे में तेईस चौबीस साल के एक लड़के ने ऐसा धमाल मचाया.. कि कार्यक्रम की सदारत कर रहे आलातरीन शायर राहत इंदौरी के मुंह से भी तारीफ के दो शब्द निकल ही पड़े.. राहत इंदौरी के मुह से तारीफ के दो शब्द निकलना बड़ी बात थी.. कायदे से उस लड़के को अब शायरी के फील्ड में होना चाहिए था, मगर उस “कमबख्त” पर तो देश सेवा का भूत सवार था.. शैल को पहली बार मैनें श्यामल सुमन के घर जलेस की वार्षिक काव्यगोष्टि में देखा.. भारी भरकम शैल ने

     

    जो मेरे कंधे पर ये कहते हुए हाथ मारा कि “क्या हाल है भाई”.. तो अब तक अपना कंधा सहला रहा हूँ.. फौजी का हाथ जो ठहरा.. जी हाँ.. किसानों जैसी शक्ल वाले शैल एक एक्स आर्मी मैन हैं.. और वो भी बड़े वाले.. यानी ऑफिसर ग्रेड.. मगर इनके घर जाओ तो क्या मजाल है जो इनका असल परिचय मिल जाए.. माथे पर गमछा बांध कर आपसे ऐसे मिलेंगे जैसे अभी अभी खेत जोत कर आ रहे हों.. खैर हमें क्या.. आएं कहीं से भी अपनी बला से.. वैसे शास्त्री जी कह गए हैं “जय जवान.. जय किसान”.. शैल कृषक भी हैं..

     

    इनकी गांव में कृषि योग्य काफी सारी जमीनें हैं, जिसमें ये चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा.. जाने क्या क्या उगाते रहते हैं.. वैसे शैल ने पिछले चालीस सालों से गजलों की फसलें भी खूब उगाई हैं.. इस पूरी “गजलपट्टी” में शैल से बड़ा गजलकार कोई नहीं.. एक बार एक युवा कवि की बीबी नाराज होकर चली गई, उस बेचारे ने शैल की रोमानी गजलों को पढ़ते हुए ही जुदाई के तीन माह पार कर दिए.. शैल भयानक “षड्यंत्री” हैं.. अपने बारे में कुछ “हवा” ही नहीं लगने देते..

     

     

    जवानी के दिनों में इनका जरूर कोई “लफड़ा” रहा होगा.. वरना इतनी बेहतर रोमांटिक गजलें कोई कैसे लिख सकता है..? #अंतिम #पैराग्राफ #राजमंगल #जी #के #लिए #है.. दो दशक तक देश की सेवा करने वाले हंसते मुस्कुराते शैल जी गंभीर स्वास्थ्यगत परेशानियों से जूझ रहे हैं । साल दो हजार सत्रह में इस बेहद ज़िंदादिल शख्श को “ब्रेन स्ट्रोक” हुआ था.. ब्रेन स्ट्रोक क्या होता है समझते हैं आप..? जिसमें इंसान मर भी सकता है.. मगर अजीब शख्श है ये.. जो मरा नहीं.. आज भी वेदांता में महीनों जिसका इलाज चला करता है..

     

     

    और वही आदमी फिर से उठ खड़ा हो.. कभी गांव में हार्वेस्टर मशीन पर चढ़कर खेती कर रहा होता है.. तो कभी शहर में ग़ज़लों की फसलें उगा रहा होता है.. मैनें तो शुरू में कहा अजीब शख्श है.. “षड्यंत्री” है.. जरूर जवानी में इसका कोई “लफड़ा” रहा होगा.. वरना गजलों में इस स्तर का “रोमांटिसिज्म”.. एक बार एक युवा कवि की बीबी नाराज होकर चली गई..

     

    उस बेचारे ने शैल की रोमानी गजलों को पढ़ते हुए ही तीन माह पार कर दिए.. अब ये मत पूछियेगा की ये बात मुझे किसने बताई.. चाहे उड़ती चिड़िया ने बताई हो.. वो मैं आपको क्यों बताऊँ..

    पत्थर बोलते हैं :मुकेश रंजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर पुलिस ने एक देशी शराब कारोबारी एवं एक पीकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायलय भेजा।
    Next Article झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य सह केंद्रीय शांति समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने दुर्गा पूजा ….

    Related Posts

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    July 23, 2026

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    July 23, 2026

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.