Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लैंड फॉर जॉब्स स्कैम: बिहार-दिल्ली में सीबीआई की छापेमारी, एमएलए सहित इन आरजेडी नेताओं से जुड़े हैं घोटाले के तार
    Breaking News Headlines बिहार

    लैंड फॉर जॉब्स स्कैम: बिहार-दिल्ली में सीबीआई की छापेमारी, एमएलए सहित इन आरजेडी नेताओं से जुड़े हैं घोटाले के तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लैंड फॉर जॉब्स स्कैम: बिहार-दिल्ली में सीबीआई की छापेमारी, एमएलए सहित इन आरजेडी नेताओं से जुड़े हैं घोटाले के तार
    नई दिल्ली. पटना सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना और आरा में छापेमारी की है. राष्ट्रीय जनता दल की एमएलए किरन देवी और पूर्व विधायक अरूण यादव का लैंड फॉर जॉब्स स्कैम से नाम जुडऩे के बाद यह छापेमारी की गई है. इसके अलावा सीबीआई ने राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता के नोएडा आवास पर छापा मारा है. इसके अलावा दिल्ली और गुडग़ांव के ठिकानों पर भी सीबीआई ने रेड डाली है.

     

     

     

    सीबीआई ने फाइल की है चार्जशीट

    लैंड फॉर जॉब्स घोटाले को लेकर सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है. सीबीआई ने नियमों को ताक पर रखकर सेंट्रल रेलवे में नौकरी दिलाने वाले इस स्कैम को लेकर जांच की है. इस स्कैम के लिए रेलवे की भर्ती प्रक्रिया को शिथिल बना दिया गया था और गैर कानूनी तरीके से नौकरियां दी गईं. इस जांच कार्रवाई की वजह कैंडिडेट्स के रिलेटिव्स और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है. तब रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के पारिवारिक लोगों से भी पूछताछ की गई है. रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे की जमीन को एक चौथाई रेट पर बेच दिया गया.

    जांच एजेंसी ने किया यह दावा

    जांच एजेंसी ने अपनी इंवेस्टिगेशन के दौरान पाया किया 2007-08 में जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे तो महुआबाग, पटना, कंजवा पटना में लैंड पार्सल पर कब्जा किया था. यह लैंड पार्सल जमीन अब लालू प्रसाद यादव के पारिवारवालों के नाम है. इस आपराधिक षणयंत्र में लालू प्रसाद यादव की वाइफ राबड़ी देवी, बेटी मीशा भारती, सेंट्रल रेलवे के अधिकारी सौम्या राघवन से भी पूछताछ हुई है. इसके अलावा महजाबाग गांव, बिंदौल बिहटा और पटना सिटी के रहने वाले राजकुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, रविंद्र रे, किरन देवी, अखिलेश्वर सिंह और रामाशीष सिंह से भी पूछताछ की गई.

     

     

     

    नौकरी के बाद जमीनें लालू के लोगों को ट्रांसफर हुईं

    सीबीआई के अनुसार कैंडिडेट्स को नौकरी का अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद उनके नाम की जमीनों को लालू प्रसाद यादव के फैमिली मेंबर्स के नाम ट्रांसफर की गई. जिसमें राबड़ी देवी और मीशा भारती के नाम भी जमीनें ट्रांसफर हुईं. सीबीआई ने इस मामले में पिछले साल अक्टूबर में चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 13 अन्य लोगों का नाम शामिल है. यह स्कैम 2004 से 2009 के बीच किया गया. इस चार्जशीट में उस वक्त के रेलवे जनरल मैनेजर का नाम भी शामिल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराँची नगर निकायों का चुनाव समय पर नहीं कराए जाने पर हाईकोर्ट ने सरकार से माँगा जवाब
    Next Article पटमदा : सड़क हादसे में दो युवक घायल ,भेजा एमजीएम अस्पताल

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.