Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीन के बदले नौकरी घोटाला: ED ऑफिस पहुंचीं राबड़ी देवी, होगी पूछताछ
    Headlines बिहार

    जमीन के बदले नौकरी घोटाला: ED ऑफिस पहुंचीं राबड़ी देवी, होगी पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2023Updated:May 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नौकरी के बदले जमीन मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ, ईडी ऑफिस पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री
    नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव परिवार की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। अब इस मामले में ईडी ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इसी मामले में सीबीआई ने राबड़ी देवी से पूछताछ की थी।राबड़ी देवी गुरुवार को करीब 11.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंची। वे इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रही हैं। इसी मामले में पहले ही ईडी तेजस्वी यादव और मीसा भारती से भी पूछताछ कर चुकी है।

     

     

     

    ईडी सीबीआई की एफआइआर के आधार पर कार्रवाई कर रही है। ईडी ने कुछ समय पहले इस मामले में लालू यादव के परिजनों और करीबियों के घर की तलाशी ली थी। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने छापेमारी में 1 करोड़ रुपये की “बेहिसाब नकदी” जब्त की थी

    बता दें कि इससे पहले नौकरी के बदले जमीन मामले की जांच के क्रम में सीबीआइ ने लालू परिवार के सभी सदस्यों के नाम से खरीदी गई संपत्ति का ब्योरा मांगा है। जिसमें लालू परिवार को 2004 से 2009 तक का संपत्ति ब्यौरा देना होगा। इसमें उनके बेटी और दामाद भी शामिल हैं।

    बता दें कि साल 2004 से 2009 तक तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद, मंत्री तेजप्रताप एवं मीसा भारती समेत लालू की सभी सात बेटियों के नाम से खरीदी, गिफ्ट की गई या लीज पर दी गई अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया है।

     

     

     

    क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला
    नौकरी के बदले जमीन मामला रेलवे भर्ती से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव ने साल 2004 से 2009 तक यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते हुए जमीन के बदले लोगों को नौकरी दी।

    आरोपों के अनुसार, लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए ही बिना कोई विज्ञापन जारी किए, रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी के लिए कई लोगों की भर्ती की थी। इसके बदले लोगों को जमीन देनी पड़ी। इसके तहत लोगों को जबलपुर, मुंबई, छत्तीसगढ़ और जयपुर आदि जगहों पर लगाया गया था।

    इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव और उनके परिवार पर केस दर्ज किया है। सीबीआई के अनुसार, लालू यादव ने पत्नी राबड़ी और बेटियों सहित कई परिजनों के नाम पर लोगों से प्लॉट लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल 2023 : 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रन से हराया
    Next Article मोदी कैबिनेट में फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन मेघवाल होंगे कानून मंत्री

    Related Posts

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.