Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार होंगे JDU के नए अध्यक्ष
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार होंगे JDU के नए अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार होंगे JDU के नए अध्यक्ष

    जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर सामने आई है। जनता दल यू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया। कार्यकारिणी ने सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान शाम 5 बजे होगा

     

     

    समर्थकों ने नीतीश के पक्ष में लगाए नारे
    बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक से पहले नीतीश के पक्ष में समर्थकों ने नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’, ‘नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें’ के नारे लगाते नजर आए। इस बैठक में ठक में नीतीश, ललन सिंह और जद (यू) के अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। इस बैठक के बाद आज ही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें कार्यकारिणी में लिए गए फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी।

     

     

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी आधिकारिक घोषणा
    उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ये अटकलें चल रही थी कि सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि पार्टी की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें सभी फैसलों की आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी। जद यू के राज्यसभा में सांसद और वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर ने कहा कि सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया था।

    उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकारिणी में लिए गए सभी फसलों की जानकारी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद शाम को दी जाएगी। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों की गुरुवार शाम यहां हुई बैठक के बाद जदयू के सभी बड़े नेताओं ने सिंह के इस्तीफे की अटकलें को खारिज कर दिया था और कहा था कि पार्टी में सब कुछ सामान्य है तथा किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचापलूसी संस्कृति से चमक खोती कांग्रेस ,अगली कड़ी में पढ़े झारखण्ड कांग्रेस की फीकी होती चमक
    Next Article राममय हुई अयोध्या…… चिरप्रतीक्षित मंदिर का होगा उद्घाटन

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.