*जामताड़ा जिला में पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ेगी लाधना डैम की सुविधाएं, होगा सौंदर्यीकरण; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने आज किया निरीक्षण।*
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने आज दिनांक 09.06.2021 को जामताड़ा प्रखंड अवस्थित लाधना डैम का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने इस दौरान डैम के पूरे कैचमेंट एरिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में डैम का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के लिए आवस्यक निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
डैम क्षेत्र में किसी तरह का अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान वे ऊपर पहाड़ी पर चढ़ कर जायजा लिए। उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जामताड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिले इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
इस दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, जामताड़ा से लाधना डैम के सौंदर्यीकरण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति, प्लान, क्या क्या सुविधाएं बहाल होने है आदि बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कार्यपालक अभियंता के द्वारा उपायुक्त को लाधना डैम के सौंदर्यीकरण कार्य से संबंधित सारी जानकारियों और अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।
उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को लाधना डैम के विकास व सौंदर्यीकरण हेतु जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
लाधना डैम पर्यटन के लिहाज पड़ोसी राज्य बंगाल एवं बिहार से काफी नजदीक है जिसके कारण यहां बिहार बंगाल के साथ झारखंड के दूसरे राज्य के भी पर्यटक आते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि लाधना डैम के विकास होने से जहां एक और पर्यटकों का आना जाना बढ़ेगा तो वहीं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार भी उत्पन्न होंगे।
इस मौके पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल श्री सुरेंद्र कुमार वर्मा ,अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री मनोज कुमार,कनीय अभियंता श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

