Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएए कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सीएए कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है : प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीएए कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है : प्रधानमंत्री मोदी

    आजमगढ़ :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) है जिसके तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम कल शुरू हो चुका है । मोदी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ और लालगंज से पार्टी प्रत्याशी नीलम सोनकर समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ।

    उन्होंने कहा, ”मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये लोग शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं। ये लोग धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे के शिकार बने थे।”

     

     

     

    उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों पर ‘वहां’ तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में लिप्त यहां की सरकारों तथा उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं की।

    उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी सीएए लेकर आया है और जिस दिन मोदी जाएगा, यह सीएए भी जाएगा। उन्होंने कहा ‘‘जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर धर्मनिरपेक्षता का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी असलियत बाहर नहीं आ रही थी। लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है। आपने देश को सात दशक तक साम्प्रदायिकता की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया था।’’

    कश्मीर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिराई। पूर्व में चुनाव के दौरान हड़तालें होती थीं, आतंकी धमकी देते थे, लेकिन इस बार श्रीनगर में पिछले अनेक चुनावों के रिकॉर्ड टूट गए।”

    विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ”सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं।”

     

     

     

    उन्होंने दोहराया कि सपा और कांग्रेस देश के बजट को विभाजित कर, 15 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को आवंटित करना चाहते हैं।

    उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुका है। उन्होंने आरोप लगाया ‘‘ समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है।’’

    आजमगढ़ में 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में मतदान होगा ।

    सीएए कानून मोदी की गारंटी का ताजा उदाहरण है : प्रधानमंत्री मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा: बालू में दबा एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस कर रही जांच
    Next Article पिछले दस साल की एक भी उपलब्धि बताएं सांसद विद्युत : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    May 28, 2026

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.