जामताड़ा: बुधवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कोरोना टीकाकरण के दौरान काफी भीड़ देखी गई और इसके साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते देखी गई| लगातार प्रचार प्रसार के दौरान यही कहा जाता है कि कोरोना को हराने के लिए लोगों को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, हाथों को सैनिटाइज करना अनिवार्य है| पर कुंडहित सीएचसी में सारे कायदे कानून को ताक पर रखकर कोरोना टीका करण कैंप किया गया|

