Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2024Updated:July 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना कीकांग्रेस की 1937 की गलती देश को झेलना पड़ा

    जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवम अधिवक्ता सरदार कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना की है।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हिंदुओं पर उनका दिया गया बयान वास्तव में उन्हें आईना दिखा रहा है।
    अतीत में कांग्रेस पार्टी ने जो कुछ किया है उसका अध्ययन कर लें और अपनी पुरानी पीढ़ी के नेताओं के साथ बैठकर इतिहास का मूल्यांकन करें।

     

    यह कांग्रेस की हिंसक हिंदूवादी नीति थी। जिसके कारण 1937 में इस देश में फिरकापरस्त सांप्रदायिकता का जन्म हुआ।
    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने वायदे के मुताबिक मुस्लिम लीग के साथ सत्ता की साझेदारी नहीं की और मोहम्मद अली जिन्ना के इस आरोप को बल मिल गया कि यह अर्थात कांग्रेस केंद्र एवं प्रांतीय विदाई मंडल में बहुमत में आए तो मुसलमान को दोयम दर्जे का नागरिक बना देंगे।
    फिर यह देखें कि अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए सरकार बनाने के लिए 1947 के विभाजन में कांग्रेस के हिंदुओं ने क्या किया था।
    विभाजन का दंश इस देश में पंजाब के हिंदू सिख एवं बंगाल के हिंदू भाइयों को झेलना पड़ा। लाखों मुस्लिम हिंदू सिखों की हत्या हुई इसका जिम्मेदार कौन ?

     

     

    सिखों के साथ कांग्रेस में 1947 में किए गए वायदे को पूरा नहीं किया बल्कि देश में सिखों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाती रही। यह कांग्रेस के नफरत की हिंदू नेताओं की देन है कि पूर्वी पंजाब का बटवारा हमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के रूप में देखना पड़ रहा है। चंडीगढ़ अबोहर फाजिल्का को लेकर क्या स्थिति है किसी भारतीय नागरिक से छिपी नहीं है।
    आनंदपुर प्रस्ताव कहीं से भी देश विरोधी नहीं था बल्कि संघीय भावना और संविधान के दायरे के अनुरूप था।
    यह कांग्रेस के हिंदू नफरत की सोच का नतीजा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ। श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत हुई और हजारों सिखों का पूरे देश में कत्लेआम किया गया।

     

     

    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके थिंक टैंक को सलाह दी है कि वह नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के लिए विशेष कक्षा का संचालित करें। जहां वे भारत की विविधता परंपरा संस्कृति को अच्छी तरह से समझ सकें। कम से कम राहुल गांधी अपने परनाना और देश के पहले मुख्यमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखी पुस्तक “भारत की एक खोज” के साथ इस देश के उपनिषद, वेदों और भक्ति आंदोलन के संतों की जीवनी का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। ऐसा करने पर नफरत का सामान उनकी प्रेम की दुकान में नहीं रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अजय ने किया खिलाड़ियों के फुटबॉल कीट का वितरण
    Next Article विपक्ष परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना है: मोदी

    Related Posts

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    June 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    June 13, 2026

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    बेगूससराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.