Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफजाल के खिलाफ कर्ज लेकर चुनाव लड़ेंगे कुबेरनाथ, 5वीं बार भरा नामांकन
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अफजाल के खिलाफ कर्ज लेकर चुनाव लड़ेंगे कुबेरनाथ, 5वीं बार भरा नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अफजाल के खिलाफ कर्ज लेकर चुनाव लड़ेंगे कुबेरनाथ, 5वीं बार भरा नामांकन
    गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ऑटो चालक कुबेर राम अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा चलाते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने नामांकन पत्र भर कर जमा किया।

     

    कुबेर राम अब तक 5 चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव शामिल हैं। कुबेर राम बताते हैं कि वह गाजीपुर के लोगों की गरीबी और विकास के मुद्दे पर वह चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उन्हें जनता राज पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

     

     

    कुबेर ने बताया कि गाजीपुर में हवाई अड्डा चालू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। इसके साथ ही वह गाजीपुर में चार फ्लाईओवर का निर्माण कराने की योजना पर काम करना चाहेंगे। कुबेर राम ने यह भी कहा कि साल 2009 में गाजीपुर में रेलवे की ओर से कई योजनाएं शुरू की गईं, जिनमें कई रेल खंड का निर्माण भी शामिल था लेकिन अभी तक गाजीपुर और मऊ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। गाजीपुर में विकास से जुड़ी योजनाओं को गति नहीं मिल रही है। गरीबी अन्य जगहों से गाजीपुर में ज्यादा है।

     

     

     

    कुबेर ने 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार नामांकन पत्र भरा था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जंगीपुर से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। वहीं 2017 में उन्होंने जखनिया विधानसभा क्षेत्र से अपनी सियासी किस्मत की जोर आजमाइश की थी। कुबेर राम ने 2009 और 2014 के बाद 2024 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किए है। कुबेर राम ने बताया कि तकरीबन 41 साल से वह रिक्शा चला रहे हैं लेकिन पिछले 1 साल से अब टोटो (बैटरी चालित रिक्शा) चला रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला :कोयला लदे मालगाड़ी के एक बोगी में अचानक लगी आग
    Next Article भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश का 5-0 से किया क्लीन स्वीप

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.