Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची, कोडरमा , हजारीबाग, चतरा पलामू दुमका और देवघर में कोविड-19 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर्स विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होगा
    Breaking News झारखंड

    रांची, कोडरमा , हजारीबाग, चतरा पलामू दुमका और देवघर में कोविड-19 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर्स विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *रांची, कोडरमा , हजारीबाग, चतरा पलामू दुमका और देवघर में कोविड-19 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर्स विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होगा*
    =================
    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी*
    =================
    *21 दिनों के प्रशिक्षण के उपरांत जिले के अस्पतालों में 3 महीने की ऑन जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी*
    =================
    राज्य के 7 जिलों- रांची, कोडरमा , हजारीबाग, चतरा पलामू दुमका और देवघर में कोविड-19 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर्स विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा । मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है ।ज्ञात हो कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी राज्यों को डिजास्टर मैनेजमेंट 2005 के सुसंगत धाराओं/ नियमों को शिथिल करते हुए स्वास्थ्य सेक्टर में 6 पाठ्यक्रमों के तहत आयोजित किए जाने वाले विशेष प्रशिक्षण के लिए संबंधित प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करने को कहा गया है।

    *यह है उदेश्य*

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में केंद्रीय घटक के अंतर्गत स्वास्थ्य सेक्टर में कोविड-19 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है , क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर के दरमियान प्रशिक्षित हेल्थ केयर कर्मियों के अभाव की वजह से हेल्थ केयर सिस्टम पर अप्रत्याशित दबाव महसूस किया गया । ऐसे में तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर हेल्थ केयर सेक्टर को बेहतर बनाने की दिशा में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है ।

    *200 घंटे का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम*

    यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग 200 घंटे और 21 दिनों का है । प्रशिक्षण के उपरांत 3 महीने की ऑन जॉब ट्रेनिंग जिला कौशल समिति की अनुशंसा में संबंधित जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में दी जाएगी ।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के कर्मियों के लिए अंशदायी पेंशन योजना के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है । अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मंत्रीपरिषद की बैठक में रखा जाएगा । स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव में इन विद्यालयों में 1 दिसंबर 2004 को अथवा उसके बाद नियुक्त कर्मियों को अंशदायी पेंशन योजना के तहत आच्छादित किया जाना है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएसआर के तहत राष्ट्र संवाद ने बिरसा नगर थाना को दो नए स्मार्टफोन और एक चालू पुराना मोबाइल दिया
    Next Article प्रेस वार्ता के माध्यम से जिले के करमाटांड़ थाना इंचार्ज रजनीश आनंद पर गुंडागर्दी करने का आरोप भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने लगाया

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.