Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल विधानसभा की पीएसी के अध्यक्ष मुकुल रॉय ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल विधानसभा की पीएसी के अध्यक्ष मुकुल रॉय ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष और टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने सोमवार को पीएसी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया. रॉय ने अपना रिजाइन लेटर स्पीकर बिमान बनर्जी को सौंपा है. इस्तीफे की वजह मुकुल रॉय ने अपना खराब स्वास्थ्य बताया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन थाम लिया था, लेकिन विधायक रहते उन्होंने टीएमसी ज्वाइन कर ली थी.

    पिछले साल राज्य चुनाव में भाजपा के टिकट पर नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले मुकुल रॉय एक महीने बाद जून 2021 में राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हालांकि उन्होंने विधायक के रूप में इस्तीफा नहीं दिया, जबकि बीजेपी उन पर लगातार इस्तीफा का दबाव बनाती रही.
    मुकुल रॉय ने कहा कि मैंने पीएसी अध्यक्ष के रूप में अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. पीएसी अध्यक्ष के रूप में मेरा कार्यकाल एक साल के लिए था. यह जल्द ही समाप्त होने वाला है. इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया. अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में रॉय ने लिखा कि मैं आपसे विनम्रतापूवज़्क अनुरोध करता हूं कि आप पश्चिम बंगाल पीएसी अध्यक्ष पद व सदस्य के रूप में मेरा इस्तीफा स्वीकार करें, क्योंकि मैं खराब स्वास्थ्य के कारण अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हूं.

    वहीं टीएमसी सूत्रों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने रॉय को पीएसी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था, क्योंकि वह इसकी अधिकांश बैठकों से अनुपस्थित थे. हालांकि टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि रॉय खराब स्वास्थ्य की वजह से ज्यादातर बैठकों से अनुपस्थित रहते थे और टीएमसी के वरिष्ठ विधायक तापस रॉय उनकी अध्यक्षता करते थे. मुकुल रॉय ने हाल ही में पार्टी नेतृत्व से बात की और पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी.
    विधानसभा स्पीकर ने पिछले साल जुलाई में रॉय को पीएसी अध्यक्ष नियुक्त किया था, जबकि विपक्षी भाजपा चाहती थी कि उसके विधायक अशोक लाहिड़ी समिति का नेतृत्व करें. बनर्जी ने पिछले महीने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की राय को विधायक पद से अयोग्य घोषित करने की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उन्हें इस तर्क में दम नहीं लगता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंग्लैंड ने किया कमाल- न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
    Next Article बेटी फ्रेंडली हो हमारी पंचायतें, नशा मुक्त गाँव को दिया जाएगा 2 लाख रुपये का पुरस्कार: सीएम चौहान

    Related Posts

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.