Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोलकाता: बिजली के गोदाम में लगी भीषण आग, कई दुकान हो गईं जलकर खाक
    Headlines

    कोलकाता: बिजली के गोदाम में लगी भीषण आग, कई दुकान हो गईं जलकर खाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोलकाता: बिजली के गोदाम में लगी भीषण आग, कई दुकान हो गईं जलकर खाक
    कोलकाता. दीपावली के पहले एक बड़े हादसे का सामना करना पड़ा जब मध्य कोलकाता के इजरा स्ट्रीट के पास टेरीटी बाजार में बुधवार रात को भयंकर आग लग गई. इस अग्निकांड ने पूरे इलाके में अफरातफरी मचा दी. आग लकड़ी के बक्सों के एक गोदाम से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे आसपास की दुकानों में फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर से भी दिखाई दे रही थीं.

     

     

    पश्चिम बंगाल फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के मंत्री सुजीत बोस ने इस घटना पर कहा, “कोई हताहत नहीं हुआ है. स्थिति नियंत्रण में है. 15 फायर टेंडर्स यहां हैं.” अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रात लगभग साढ़े आठ बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की 15 गाड़ियाँ घटनास्थल पर भेजी गईं. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किए. हालांकि आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, परंतु घटनास्थल पर उपस्थित लोगों का कहना है कि जिस इलाके में आग लगी, वहां बिजली से संबंधित सामानों की कई दुकानें थीं, जिससे नुकसान की आशंका बढ़ गई है.

     

     

    आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं, जिससे भारी नुकसान हुआ. दीपावली और काली पूजा के चलते बाजार में बिजली से संबंधित सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी हुई थी, लेकिन अचानक आग लगने से बाजार में अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. हालांकि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य की निगरानी की. उन्होंने कहा कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा और घटना की जांच की जाएगी. फिलहाल, आग बुझाने के प्रयास पूरी रात जारी रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article एनआरएआई ने की भारत की पहली शूटिंग लीग की घोषणा

    Related Posts

    मनरेगा बहाली को लेकर कांग्रेस ने पंचायत क्षेत्र में किया पर्चा वितरण

    January 13, 2026

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    January 13, 2026

    मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा

    January 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का संगम — दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

    मनरेगा बहाली को लेकर कांग्रेस ने पंचायत क्षेत्र में किया पर्चा वितरण

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर जमशेदपुर के बाजारों में दिखी रौनक

    मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा

    मकर संक्रांति व टुसू मेला में अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ जुए पर रोक लगाने की मांग

    गुवा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    बोलानी संवेदना कप दो दिवसीय फुटबॉल टुनामेट मे बक्कल हार्टिग विजेता बना 

    सीआरपीएफ कैंप जमशेदपुर में आयोजित हुई आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला, सिखाए गए ध्यान करने के अलग–अलग तरीके

    दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.