Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आखिर कैसे पूरा होगा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के औद्योगिक विकास का सपना
    Breaking News Business Headlines कारोबार झारखंड राजनीति

    आखिर कैसे पूरा होगा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के औद्योगिक विकास का सपना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पिछले डेढ़ माह में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी 350 लोगों को दे चुकी है रोजगार

    कुछ तत्व निजी स्वार्थ के लिए कर रहे हैं कम्पनी के काम को बाधित

    आखिर कैसे पूरा होगा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के औद्योगिक विकास का सपना

    झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्य के औद्योगिक विकास आखिर कैसे पूरा होगा। झारखण्ड में राज्य के मुख्यमंत्री विकास के लिए कटिबद्ध हैं और राज्य में असीम संभावनाएं देख रहे हैं।
    चांडिल स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) कारखाना को पुनः चालू करने के लिए अधिकृत संचालक कम्पनी वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) कंपनी का कहना है कि प्रबंधन और ग्रामीणों के आपसी मित्रवत सामंजस्य से ही चांडिल क्षेत्र का विकास संभव हो सकता है परंतु कुछ स्वार्थी तत्त्व अपने निजी स्वार्थ के लिए कंपनी बन्द कराने पर उतारू हैं।
    प्रबंधन का कहना है कि अब तक कंपनी में लगभग 350 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी में रोजगार कर अपना परिवार पालन कर रहे है। क्षेत्र का विकास भी हो रहा है परंतु कुछ तत्व अपने निजी फायदे के लिए रेलमार्ग बाधित कर कंपनी के उत्पादन को नुकसान पहुँचा रहे हैं हालांकि कंपनी ने रेक सफाई का काम व ढुलाई का काम ग्राम समिति के माध्यम से ही करा रही है। प्रबंधन ने यह भी कहा कि ठेका लेने के लिए कंपनी पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। तथा झूठे एससीएसटी मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी जा रही है इससे पूर्व भी कंपनी के दो अधिकारियों के विरुद्ध ये स्वार्थी तत्व झूठा केस कर चुके हैं।
    इस बाबत वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (वीएसपीएल) कंपनी प्रबंधन ने बताया की चांडिल क्षेत्र में विकास की काफी संभावनाएं हैं और ग्रामीणों के परस्पर सहयोग से ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास और पुरे चांडिल सहित आस-पास के क्षेत्रों का विकास की एक नयी इबारत लिख सकते हैं।
    एक पहलु यह भी है कि एक तरफ जहाँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में बंद कारखानों को खुलवाने के लिए कवायद कर रहे है वही कुछ बंद कारखाने खुलने के कगार पर होकर भी कुछ कारणों से नहीं खुल पा रहें हैं। कुछ वक्त पूर्व एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड में क्षमता की कमी नहीं है, कमी है तो सिर्फ चेतना की, सभी में चेतना आ जाये, तो राज्य को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।
    एक सकारात्मक सोच के साथ कंपनी क्षेत्र का विकास चाहती है यदि किसी को प्रबंधन के साथ कुछ गलतफहमियां हैं तो उसे मिल बैठ कर सुलझाया जा सकता है।
    गौरतलब है कि लौह एवं इस्पात क्षेत्र की कंपनी बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बीएसआईएल) भारत का पहला मर्चेंट स्पंज आयरन प्लांट है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाधान की नई कमिटी का गठन मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार और पुनः अध्यक्ष बनाई गई पूनम विग
    Next Article अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर इकाई की ओर से हथियाडीह में वनभोज का आयोजन किया गया

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.