Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोच्चि निवासी ने ली धमाकों की जिम्मेदारी, पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
    Breaking News Headlines

    कोच्चि निवासी ने ली धमाकों की जिम्मेदारी, पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोच्चि. एक बड़े घटनाक्रम में रविवार को कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेते हुए कोच्चि के एक व्यक्ति ने केरल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.

     

    सूत्रों के मुताबिक, धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाले शख्स ने त्रिशूर थाने के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी ने दावा किया है कि उसने बम लगाया था जिसके परिणामस्वरूप एक महिला की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए. घायलों में सात की हालत गंभीर है.

     

    पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है. सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति खुद आया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस संबंध में अभी और विवरण की प्रतीक्षा है. इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विस्फोट पर चर्चा के लिए सोमवार को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

    केरल के कलामासेरी कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हुए धमाकों की जांच से पता चला है कि विस्फोट को अंजाम देने के लिए टिफिन बॉक्स में रखे गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था. सूत्रों ने पुष्टि की थी कि यह आतंक पैदा करने के इरादे से किया गया था. विस्फोट के समय कन्वेंशन सेंटर में लगभग दो हजार लोग थे. कोच्चि से राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) की चार सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच चुकी है. सूत्रों ने पुष्टि की कि नई दिल्ली से एनआईए टीम जांच संभालने के लिए केरल रवाना हो चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar: दानापुर में 23 नवंबर से चलेगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली, सात जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग
    Next Article दिल्ली के उपराज्यपाल ने 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ मुकदमे की दी मंजूरी, यह है पूरा मामला

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.