Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक में ताजपोशी के बाद जानिए राहुल ने क्या कहा
    Breaking News

    कर्नाटक में ताजपोशी के बाद जानिए राहुल ने क्या कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023Updated:May 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक में ताजपोशी के बाद जानिए राहुल ने क्या कहा

    कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बन चुकी है और आज उसका शपथ ग्रहण समारोह भी पूरा हुआ। इस दौरान सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उनके अलावा डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2 घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली मीटिंग होगी और उसमें हमारे द्वारा किए गए 5 वादे कानून बन जाएंगे।

     

     

     

    राहुल ने कहा, ‘पिछले 5 सालों में कर्नाटक ने मुश्किलें झेली हैं। लेकिन बीजेपी की ताकत को कर्नाटक की जनता ने हराया है। कांग्रेस गरीब, आदिवासियों और पिछड़ों के साथ है। जनता ने बीजेपी के भ्रष्टाचार और नफरत को शिकस्त दी है।

    राहुल ने जनता को दिया धन्यवाद
    शपथ ग्रहण के मौके पर राहुल ने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत हटेगी और मोहब्बत जीत जाएगी। कर्नाटक ने नफरत के बाज़ार में लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं। हम झूठे वादे नहीं करते बल्कि जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जो ताकत दी है, हम उसे भूल नहीं सकते हैं। हम दिल से आप लोगों के लिए काम करेंगे। ये सरकार आपकी है।

     

     

     

    कौन से हैं कांग्रेस के 5 वादे, जो बन जाएंगे कानून
    हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली
    ग्रेजुएट बेरोजगार को 3 हजार रुपए मासिक भत्ता और डिप्लोमा होल्डर्स छात्रों को डेढ़ हजार रुपए मासिक भत्ता
    हर परिवार की एक महिला को दो हजार रुपए मासिक भत्ता
    हर गरीब व्यक्ति को 10 किलोग्राम मुफ्त अनाज
    हर महिला को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएग्रिको : चालीस दिनों के पाठ का समापन के बाद हुआ छबील का वितरण
    Next Article प्रधानमंत्री 28 मई 2023 को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे – अब्दुल रकीब !

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.