Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें प्रधानमंत्री मोदी ने विजयादशमी की मौके पर देश को क्या सौगात दी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जानें प्रधानमंत्री मोदी ने विजयादशमी की मौके पर देश को क्या सौगात दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री का विजयादशमी की मौके पर सौगात
    विजयदशमी के मौके पर ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड की जगह बनाई गई 7 नई रक्षा कंपनी देश को सौंपे हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा, “7 नई कंपनियों की ये शुरुआत देश की 41 ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ को नए स्वरूप में लाने की संकल्प यात्रा का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यह काम पिछले 15-20 साल से लटका हुआ था. मुझे पूरा भरोसा है कि ये सभी सात कंपनियाँ आने वाले समय में भारत की सैन्य ताकत का एक बड़ा आधार बनेंगी.”
    पीएम ने कहा कि इस पहल से देश की सैन्य ताकत का आधार बनेगा. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इसको अपग्रेड करने की जरूरत थी जो नहीं किया गया. पीएम ने कहा कि पिछले सात सालों में सरकार ने सैन्य क्षेत्र को आगे बढ़ाने का काम किया है. आजादी के बाद पहली बार इतने बड़े रिफॉर्म हो रहे हैं.
    कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेन्स से जुड़े पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के कठिन समय के बाद हमारी अर्थव्यवस्था ने जितनी तेजी से वापसी की है, उससे पूरा विश्व भारत को लेकर आशा से भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी हाल में एक विश्व संस्था ने भी कहा है कि भारत फिर दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है.

    पीएम ने कहा कि इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया है. आज़ादी के इस अमृतकाल में देश एक नए भविष्य के निर्माण के लिए नए संकल्प ले रहा है और जो काम दशकों से अटके थे, उन्हें पूरा भी कर रहा है. पीएम ने कहा, “विश्व युद्ध के समय भारत की ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रीज़ का दम-खम दुनिया ने देखा है. हमारे पास बेहतर संसाधन होते थे, वर्ल्ड क्लास स्किल होता था.आज़ादी के बाद हमें जरूरत थी इन फैक्ट्रीज़ को upgrade करने की, न्यू एज टेक्नोलॉजी को अपनाने की! लेकिन इस पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल ने राज्य के लोंगो को दशहरा की शुभकामनाएं दी
    Next Article मौत का खौफनाक मंजर

    Related Posts

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.