Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों की कर्ज़ माफ़ी पर भाजपा का झारखंड सरकार पर तंज, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा “सरकार ने खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत को चरितार्थ किया”
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    किसानों की कर्ज़ माफ़ी पर भाजपा का झारखंड सरकार पर तंज, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा “सरकार ने खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत को चरितार्थ किया”

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    किसानों की कर्ज़ माफ़ी पर भाजपा का झारखंड सरकार पर तंज, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा “सरकार ने खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत को चरितार्थ किया”

    ● यूपीए गठबंधन सरकार अपने चुनावी वायदों से मुकर गईं : कुणाल षाड़ंगी
    ● एक परिवार में केवल एक किसान की ऋण माफ़ी की घोषणा अविवेकपूर्ण : कुणाल षाड़ंगी

    झारखंड में हेमंत सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर राज्य कैबिनेट द्वारा किसानों के पचास हज़ार रुपये तक कि कर्ज़ माफ़ी को भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के संग धोखा और छल करार दिया। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं राज्य कैबिनेट अपने ही वायदों से मुकर गई है। भाजपा ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफ़ी का आरोप मढ़ते हुए कई विफलताओं को गिनाया। पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करने में पूरी तरह से फ़िसड्डी साबित हुई है। अनेकों मोर्चे पर विफलताएं गिनाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए गठबंधन ने विधानसभा चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया था कि किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ़ किये जायें। अब हकीकत यह है कि झारखंड की यू-टर्न सरकार ने मात्र पचास हज़ार रुपये तक कि ऋण माफ़ी का ऐलान किया है। इस ऐलान में भी विभिन्न तरह के शर्त और योग्यताओं को समाहित कर दी गई है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सरकार ने ऐसा का कुछ वायदा युवाओं को रोजगार देने के नाम पर किया था। घोषणा पत्र में तब कहा गया था कि सरकार बनते ही छह महीनों में पाँच लाख युवाओं को रोजगार दी जायेगी। एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी यह घोषणा धरी की धरी रह गई है। अब भाजपा के दबाव में झारखंड मंत्रिमंडल ने आगामी समय में पंद्रह हज़ार युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है। किसानों की कर्ज़ माफ़ी को “खोदा पहाड़ और निकली चुहिया” बताकर तंज कसते हुए भाजपा प्रवक्ता श्री षाड़ंगी ने कहा कि किसानों के एनपीए एकाउंट को किसी तरह की छूट नहीं प्राप्त हो सकी है। उनपर बीते तीन किश्तों के भुगतान का दबाव रहेगा। भाजपा प्रवक्ता ने ऋण माफ़ी के उस प्रावधान पर भी विरोध जताया जिसमें एक परिवार में एक किसान के 50 हज़ार तक कि ऋण माफ़ी की बात कही गई है। कहा कि जिस परिवार का विभाजन हो गया है, उनके लिए यह प्रावधान कष्टप्रद होगी। भाजपा ने कहा कि झारखंड सरकार की ऋण माफ़ी की घोषणा से बैंकों को किसानों का दमन करने की खुली छूट मिल गई है। लगभग पौने चार लाख किसानों के संग सरकार ने सीधे तौर पर छल किया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि जिन किसानों का ऋण पचास हज़ार से अधिक है, वे अपना बैंक लोन कैसे चुकाएंगे ? क्या सरकार के पास इस संदर्भ में कोई कार्ययोजना है। प्रधानमंत्री किसान निधि के पैसे भी बैंक के द्वारा रोके जा रहे हैं उस संबंध में कोई कार्य आदेश सरकार के द्वारा जारी नहीं होना चिंताजनक है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा बागबेड़ा मंडल कार्यसमिति का हुआ विस्तार, गणेश विश्वकर्मा एवं बिमिलेश उपाध्याय बने महामंत्री
    Next Article बिरसानगर के बुजुर्ग के पैसे और जमीन हड़पकर बेटी औऱ दामाद ने घर से निकाला, अब दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं भाष्कर गुहा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.