Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनहित में खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक पुनः विधानसभा के पटल पर लाएगी सरकार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    जनहित में खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक पुनः विधानसभा के पटल पर लाएगी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जनहित में खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक पुनः विधानसभा के पटल पर लाएगी सरकार
    राज्यपाल द्वारा वापस किए गए विधेयक को पुनः विधिवत विधानसभा के पटल रखने हेतु सरकार कर रही कार्य
    वापस किए गए विधेयकों से संबंधित राज्यपाल का संदेश उपलब्ध कराने का आग्रह

     

     

    रांची

    झारखण्ड के तत्कालीन राज्यपाल द्वारा “स्थानीय व्यक्तियों की झारखण्ड परिभाषा और ऐसे स्थानीय व्यक्तियों को परिणामी, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए विधेयक, 2022”, भीड़ हिंसा और मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक, 2021 एवं पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा 27 प्रतिशत करने संबंधी विधेयक को वापस करने के बाद राज्य सरकार पुनः इस विषय की गंभीरता को देखते हुए विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके लिए राज्यपाल सचिवालय द्वारा लौटाये गये उक्त विधेयक को भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 एवं झारखण्ड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम–98 (1) के तहत राज्यपाल के संदेश के साथ राज्य सरकार एवं विधानसभा को उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध राज्यपाल सचिवालय से किया है।

     

     

     

     

    राज्यपाल सचिवालय से किया आग्रह

    विधान सभा से पारित किसी भी विधेयक पर राज्यपाल की सहमति हेतु राज्य सरकार द्वारा राज्यपाल सचिवालय को भेजा जाता है। विधेयक पर राज्यपाल की सहमति या असहमति होने पर राज्यपाल द्वारा उक्त विधेयक को लेकर एक संदेश भी संलग्न रहता है, लेकिन वापस किए गए उपरोक्त विधेयक में राज्यपाल सचिवालय द्वारा संदेश संलग्न नहीं किया गया है। राज्य सरकार इन विधेयकों को विधिवत पुनः विधान सभा में लाने हेतु कार्य कर रही है। अतः राज्यपाल सचिवालय से उक्त संदेश को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। ताकि सरकार पूरी मजबूती के साथ जनहित के इन विधेयकों को पुनः विधानसभा के पटल पर उपस्थापित कर सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए उपायुक्त से जिलावासियों को बहुत उम्मीद : सुधीर कुमार “पप्पू”
    Next Article मणिपुर की तरह गिरिडीह में महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांध कर की कुरुरता, दो युवक समेत चार हिरासत में

    Related Posts

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    झामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.