Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा में खडग़े ने कहा, तत्काल लागू करें महिला आरक्षण, नड्डा बोले सरकार नियमों से काम करती है
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राज्यसभा में खडग़े ने कहा, तत्काल लागू करें महिला आरक्षण, नड्डा बोले सरकार नियमों से काम करती है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्यसभा में खडग़े ने कहा, तत्काल लागू करें महिला आरक्षण, नड्डा बोले सरकार नियमों से काम करती है
    नई दिल्ली. संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन भी राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई. सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बिल पेश किया. फिर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने चर्चा शुरु की. उन्होंने बिल के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिलाओं को वंदन नहींए समानता चाहिए.

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ये बिल महिलाओं पर अहसान नहीं, उनका वंदन- अभिनंदन है. अगर ये बिल आज पास होता है तो 2029 तक 33 प्रतिशत महिलाएं सांसद बनकर आ जाएंगी. जिसपर खडग़े ने कबीर का दोहा काल करे सो, आज कर सुनाते हुए कहा कि आरक्षक तत्काल लागू किया जाए. जेपी नड्डा ने जवाब दिया कि भाजपा का उद्देश्य राजनीतिक फायदा लेना नहीं है. सरकार नियमों से पक्का काम करने में विश्वास रखती है. इस पर विपक्षी सांसद नो-नोकरने लगे तो नड्डा ने कहा कि नो-नो करने वालों को शासन करना नहीं आया. अगर शासन करना आता तो पता होता कि नियम-कानून भी कोई चीज है.

     

     

    नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सिल्वर स्पून के साथ पैदा होते हैं. उन्हें गरीबों की परेशानियां नहीं पता होतीं. लोकसभा में कार्यवाही पूर्वान्ह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हुए उन्होंने कहा कि कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम पल था. उस पल के हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं. सभी दल के सदस्य हैं. सभी दल के नेता भी हैं. सदन हों या सदन के बाहर हों, वे भी उतने ही हकदार हैं. उन्होंने कहा मैं आज इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में और देश की मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा भरने में कल का निर्णय और आज राज्यसभा के बाद जब हम अंतिम पड़ाव भी पूरा कर लेंगे. यह पवित्र कार्य को करने के लिए आप सबने जो योगदान दिया है समर्थन दिया है, सार्थक चर्चा की है. सदन के नेता के रूप में मैं आज आप सबका सच्चे दिल से आदरपूर्वक अभिनंदन करता हूं.

     

     

     

    लोकसभा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे-

    लोकसभा में बिल पर चर्चा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे. राहुल गांधी ने कहा कि ओबीसी आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है. इस पर अमित शाह ने कहा कि यह आरक्षण सामान्यए ैब् और ैज् में समान रूप से लागू होगा. चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाओं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी. विरोध करने से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो: त्रयंबक महादेव मंदिर समिति की वार्षिक आम सभा 24 सितंबर को होगी
    Next Article गिरिडीह पुलिस को पांच करोड़ लूट कांड में मिली बड़ी सफलता, लूटकांड के मास्टर माइंड के साथी के साथ 38 लाख बरामद

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.