Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल: H1N1 वायरस से 13 साल के बच्चे की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केरल: H1N1 वायरस से 13 साल के बच्चे की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केरल: H1N1 वायरस से 13 साल के बच्चे की मौत
    मलप्पुरम.केरल के मलप्पुरम जिले के कुट्टीप्पुरम में कुछ दिन पहले बुखार के कारण दम तोड़ने वाले 13 वर्षीय किशोर के एच1एन1 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मृतक किशोर कुट्टीप्पुरम के पास पेनकन्नूर का रहने वाला था. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी आर रेणुका ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की कि किशोर की मौत एच1एन1 वायरस के संक्रमण के कारण हुई थी.

     

     

    रेणुका ने लोगों से एच1एन1 वायरस के संक्रमण की वजह से होने वाले बुखार सहित अन्य लक्षणों को लेकर सजग रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि एच1एन1 के अलावा लोगों को डेंगू और लेप्टोस्पाइरोसिस के खतरे को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए. रेणुका ने बताया कि मलप्पुरम में हाल-फिलहाल डेंगू से मौत के दो मामले सामने आए हैं.

     

     

    H1N1 वायरस?

    स्‍वाइन फ्लू जिसे एच1एच1 वायरस के रूप में भी जाना जाता है. ये इन्‍फ्लूएंजा वायरस का ही एक प्रकार है जो कॉमन कफ और कोल्‍ड के साथ शुरू होता है. हेल्‍थलाइन के मुताबिक ये स्‍वाइन से उत्‍पन्‍न होता है जो मुख्‍य रूप से एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में फैल सकता है. 2009 में सबसे पहले स्‍वाइल फ्लू के लक्षण मनुष्‍यों में देखे गए थे. ये बीमारी दुनियाभर में फैली हुई है. डब्‍ल्‍यूएचओ (WHO) ने 2010 में एच1एच1 को महामारी घोषित किया था. ये फ्लू के मौसम में ही फैलता है जिससे अधिक लोग प्रभावित होते हैं. कोविड-19 की तरह इसकी रोकथाम के लिए भी वैक्सीनेशन कराना जरूरी हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेपी नड्डा ने कहा, दुनिया में मोदी की प्रशंसा होती है तो कांग्रेसी नेताओं के पेट में दर्द होता है
    Next Article राहुल से बोले लालू, बात हमारी मान लो, शादी करों, हम सब बारात में चलेगें

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.