Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून को
    Breaking News Headlines

    केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून को

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024Updated:June 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 जून को

    नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को 19 जून के लिए निर्धारित कर दी।

    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा और समय दिये जाने के अनुरोध के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया।

     

     

    इस बीच न्यायाधीश ने केजरीवाल की ओर से दाखिल एक अर्जी पर सुनवाई शनिवार के लिए निर्धारित कर दी। अर्जी में केजरीवाल की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार का निर्धारण करने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की कार्यवाही में उनकी पत्नी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होने की अनुमति देने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

    न्यायाधीश ने संबंधित जेल अधिकारियों को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

    न्यायाधीश ने कहा, ”आरोपी की ओर से उनकी पत्नी को चिकित्सा बोर्ड में शामिल करने का निर्देश देने के लिए अर्जी दाखिल की गयी है। किसी भी तरह का आदेश पारित करने से पहले मैं संबंधित जेल अधीक्षक से जवाब मांगना उचित समझता हूं। अर्जी पर कल (शनिवार) सुनवाई होगी।”

     

     

    ईडी ने कार्यवाही के दौरान अदालत से सुनवाई 25 जून तक स्थगित करने का अनुरोध किया।

    न्यायाधीश ने हालांकि कहा कि वह आरोपी की सुविधा के अनुसार अगली सुनवाई की तारीख तय करेंगे न कि जांच एजेंसी की सुविधा के हिसाब से।

     

     

    न्यायाधीश ने कहा, ”आरोपी न्यायिक हिरासत में है न कि ईडी की हिरासत में। अगर वह कुछ सुवि‍धा चाहते हैं तो आपका इससे कोई लेना-देना नहीं है। आपको कोई भूमिका नहीं निभानी है। वह न्यायिक हिरासत में है। मैं उनकी सुविधा पर विचार करूंगा न कि आपकी।”

    दिल्ली की एक अदालत ने पांच जून को इस मामले में चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत की केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजकोट अग्निकांड : ‘गेम जोन’ का सह-मालिक गिरफ्तार, मामले में कुल 10 गिरफ्तार
    Next Article छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट से आईटीबीपी के दो जवान घायल

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.