Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल के साथ ‘राजनीतिक कैदी’ जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की हो रही कोशिश: आप
    Headlines राजनीति

    केजरीवाल के साथ ‘राजनीतिक कैदी’ जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की हो रही कोशिश: आप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केजरीवाल के साथ ‘राजनीतिक कैदी’ जैसा व्यवहार, उन्हें डराने की हो रही कोशिश: आप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ “राजनीतिक कैदी” जैसा व्यवहार किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया कि पार्टी प्रमुख का शर्करा स्तर तीन जून से सात जुलाई के बीच लगभग 34 बार गिरा और 50 तक पहुंच गया।

    एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आरोप लगाया कि केजरीवाल एक “साजिश” का शिकार हुए हैं।

     

     

    उन्होंने कहा, “केजरीवाल एक राजनीतिक कैदी हैं। हर कोई जानता है कि तानाशाही ने राजनीतिक कैदियों के साथ कैसा व्यवहार किया है। उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वह अपनी आवाज न उठाएं।”

    पाठक ने कहा कि केजरीवाल 30 साल से गंभीर मधुमेह से पीड़ित हैं और वह हाइपोग्लाइसीमिया से भी पीड़ित हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए “खतरनाक” है।

    उन्होंने कहा, “तीन जून से सात जुलाई के बीच न्यायिक हिरासत में रहते हुए उनका शर्करा स्तर 34 बार गिरा। यह एक गंभीर मुद्दा है। वह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। वह एक निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं।”

    पाठक ने कहा कि आप ने इस मामले पर अपने ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगियों से बात की और कहा कि इसे लेकर 30 जुलाई को एक रैली आयोजित की जाएगी।

     

     

     

    उन्होंने कहा, “यह किसी व्यक्ति या पार्टी का मामला नहीं है। यह देश की व्यवस्था का मामला है। अगर ऐसी चीजें होंगी तो कौन राजनीति में आएगा और पार्टी बनाएगा?”

    पाठक ने कहा, “इस मामले पर ‘इंडिया गठबंधन’ के घटकों ने चर्चा की और आम सहमति बनी कि यह सिर्फ केजरीवाल का मामला नहीं है व देश को तानाशाही के खिलाफ अकेले नहीं छोड़ा जा सकता।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
    Next Article नीट यूजी पेपर लीक मामले में पटना सीबीआई टीम फिर पहुंची धनबाद तालाब से बरामद हुआ मोबाइल

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.