Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट: 35 क्विंटल फूलों से सजा है बाबा का दरबार, दर्शन को पहुंचे भक्त
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट: 35 क्विंटल फूलों से सजा है बाबा का दरबार, दर्शन को पहुंचे भक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देहरादून. उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट आज यानि 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. पूरे विधि-विधान से कपाट खोले गए हैं. जैसे ही मंदिर का कपाट खुला, हर हर महादेव के जयकारे के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. मंदिर को गेंदे के फूलों से भव्य सजावट की गई है. बताया जा रहा है कि सजावट में करीब 35 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है.

     

    केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य हैं. उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के खोल गए. मंदिर के कपाट खोलने के बाद बाबा की पूरी भक्तिभाव से पहली पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान ढोल-नगाड़ों के धुन पर भक्त भगवान शिव की भक्ति में रमे नजर आए.

     

    मंदिर के बाहर भक्त भोलेनाथ की जय, हर-हर महादेव जैसे नारे लगाते हुए दिखाई दिए. केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन के लिए अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं. वहीं, प्रशासन ने अपनी ओर से पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस धाम में बाबा का 11 वां ज्योर्तिलिंग विराजमान है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बाबा के दर्शन को लेकर करीब 7500 से अधिक भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं.

     

    वहीं, मौसम की बात करें तो केदारनाथ में सर्दी की स्थिति बनी हुई है. आज न्यूनतम तापमान माइन तीन डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक मौसम का तापमान इसी के इर्द-गिर्द बना रहेगा. हल्की बर्फबारी का भी अनुमान है. हालांकि, कड़ाके की सर्दी के बीच भी भक्तों में जोश है. इससे पहले 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए गए थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में रोड शो के बाद कहा-केरल आकर बढ़ जाती है ऊर्जा
    Next Article MP में PM मोदी ने रीवा में 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कई रेल परियोजनाओं का किया शुभारंभ

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.