कटिहार: डेढ़ सौ साल पुराने मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी, इलाके में आक्रोश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कटिहार में चार अष्टधातु की मूर्ति चोरी, लगभग डेढ़ सौ साल पुराने गेड़ाबारी बस्ती ठाकुरबाड़ी मंदिर में राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्ति चोरी होने से सनसनी मच गया है, स्थानीय लोगो को इस प्राचीन मंदिर मे बहुत आस्था है, ऐसे में इस मंदिर की अष्टधातु मूर्ति चोरी होने से लोग बहुत आक्रोशित है, लोगों के माने तो चारों मूर्ति और सिंहासन की वजन लगभग दो क्विंटल से अधिक था ऐसे में इतना भारी भरकम मूर्ति को चुराने में कई लोगों ने मिलकर लंबे देर तक समय दिया होगा, इसलिए पुलिस को जल्द इन मूर्ति चोरों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि उन लोगों के आस्था पर जो चोट हुआ है उसका निदान जल्दी हो सके।

