Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत में गोल्ड एक्सचेंज शुरू करने सेबी ने जारी की गाइडलाइन, ऐसे होगी ट्रेडिंग
    Breaking News Business Headlines

    भारत में गोल्ड एक्सचेंज शुरू करने सेबी ने जारी की गाइडलाइन, ऐसे होगी ट्रेडिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोने के इलेक्ट्रॉनिक रूप में कारोबार के लिए गोल्ड एक्सचेंज के परिचालन की रूपरेखा जारी की. इस बाजार में सोने का कारोबार इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स रसीद के रूप में होगा. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सर्कुलर में कहा कि जो शेयर बाजार ईजीआर में कारोबार शुरू करने के इच्छुक हैं, वे इसके लिये आवेदन कर सकते हैं. शेयर बाजार कारोबार या ईजीआर को सोन में बदलने को लेकर अलग-अलग मात्रा के साथ अनुबंध शुरू कर सकते हैं. नई रूपरेखा के तहत, पूरा सौदा तीन चरणों- ईजीआर तैयार करना, शेयर बाजार में ईजीआर में कारोबार और ईजीआर को फिजिकल गोल्ड में बदलना होगा.

    डिपॉजिटरीज एक साझा प्लेटफॉर्म विकसित करेंगे. इस प्लेटफॉर्म पर सबकी पहुंच होगी. इसमें डिपॉजिटरीज, शेयर बाजार, समाशोधन निगम, ‘वॉल्ट’ प्रबंधक शामिल हैं. ‘वॉल्ट’ यानी तिजोरी या ‘स्ट्रांग रूम’ प्रबंधक का काम मान्यता प्राप्त भंडारण स्थानों पर सोने को रखना है. ‘वॉल्ट’ प्रबंधक को सोना सेबी द्वारा निर्धारित तरीकों से रखना होगा. साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी उनकी ही होगी. सेबी ने कहा कि नया विधान तत्काल प्रभाव से अमल में आएगा.

    इससे पहले सरकार ने प्रतिभूति अनुबंध (नियमन) कानून, 1956 के तहत 24 दिसंबर को एक अधिसूचना के जरिये इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स को प्रतिभूति के रूप में घोषित किया था. नियामक ने अलग से 31 दिसंबर को ‘वॉल्ट’ मैनेजर्स के लिये नियम अधिसूचित किये थे.

    सेबी के सर्कुलर के मुताबिक, फिजिकल गोल्ड की सप्लाई सोने की ताजा जमा राशि होगी. इसे ईजीआर में परिवर्तित किया जाएगा. सोने की आपूर्ति या तो आयात के माध्यम से या शेयर बाजार से मान्यता प्राप्त घरेलू रिफाइनरियों के माध्यम से तिजोरी या स्ट्रांग रूप में की जाएगी. तिजोरी में जमा सोने को ईजीआर में तब्दील करने पर विचार किया जा सकता है. ‘वॉल्ट’ प्रबंधक यह सुनिश्चित करेंगे कि सोने को ईजीआर में बदलने पर वे सभी मानदंडों को पूरा करे.

    वॉल्ट मैनेजर की होगी ये जिम्मेदारी

    वॉल्ट मैनेजर के दायित्वों में जमा स्वीकार करना, सोने का भंडारण करना और उसे सुरक्षित रखना, ईजीआर का सृजन और उसकी निकासी, शिकायतों का समाधान करना और आवधिक आधार पर हाजिर सोने का डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड के साथ मिलान करना शामिल है.

    कौन कर सकता है वॉल्ट मैनेजर के लिए आवेदन?

    वॉल्ट मैनेजर के रूप में काम करने के इच्छुक व्यक्ति को पहले सेबी के पास रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा. इसके पात्रता मानदंडों के बारे में सेबी ने कहा कि भारत में स्थापित और न्यूनतम 50 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाला कॉर्पोरेट निकाय वॉल्ट मैनेजर के लिए आवेदन कर सकता है. जो भी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा वह उस समय तक वैध रहेगा जब तक कि नियामक उसे निलंबित या रद्द नहीं कर देता है. सेबी ने कहा, जब कोई वॉल्ट मैनेजर नियमनों में निर्धारित से अलग गतिविधियां करेगा, तो उसके कारोबार में वॉल्ट मैनेजर से संबधित गतिविधियां अन्य से अलग होनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोडाफोन आइडिया में सरकार के पास होगी सबसे ज्यादा 36% हिस्सेदारी, जानिए पूरा मामला
    Next Article सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर सरकार सतर्क, ब्लॉक किए 73 ट्विटर हैंडल, 4 YouTube चैनल

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.